Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Nov, 2026 08:21 AM

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) दिवाली के दिन तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी।
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) दिवाली के दिन तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी। डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सामान्यतः सुबह सात बजे शुरू होने वाली मेट्रो सेवाएं अब सुबह छह बजे संबंधित टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी।
ये शुरुआती सेवाएं पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) तथा ग्रे लाइन (द्वारका-ककरोला- ढांसा बस स्टैंड) पर उपलब्ध होंगी। डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन संबंधित टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने और आगे की जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट तथा सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने की सलाह दी है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ