Vastu Tips : दिवाली से पहले घर की दीवारों पर कराएं इन रंगों की पुताई, सकारात्मक ऊर्जा से महकेगा आशियाना

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 02:41 PM

diwali vastu wall colors

सनातन धर्म में दिवाली का पर्व का बहुत खास महत्व है। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई, सजावट और रंग-रोगन की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस पर्व पर घर को नया रूप देना और खूबसूरती बढ़ाना हर किसी को पसंद होता है।

Diwali Vastu Wall Colors : सनातन धर्म में दिवाली का पर्व का बहुत खास महत्व है। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई, सजावट और रंग-रोगन की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस पर्व पर घर को नया रूप देना और खूबसूरती बढ़ाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं  कि घर की दीवारों पर इस्तेमाल किए जाने वाले रंग आपके घर के माहौल और मन की भावनाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में रंगों को विशेष महत्व दिया गया  है। माना जाता है कि सही रंगों का चुनाव करने से घर में सुकून, प्रसन्नता और सकारात्मक वातावरण बना रहता है। तो आइए जानते हैं दिवाली से पहले घर की दीवारों पर कौन से रंगों की पुताई करवाना उचित रहेगा।

Diwali Vastu Wall Colors

सफेद रंग
वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर सफेद या ऑफ-व्हाइट रंग करवाने से कमरे खुले, साफ और रोशनी से भरे हुए दिखाई देते हैं, क्योंकि सफेद रंग को शांति, स्वच्छा और सादगी का प्रतीक माना जाताी है। दिवाली से पहले घर को शांत और आकर्षक रूप  देने के लिए सफेद रंग का चुनाव कर सकते हैं। 

हल्का पीला 
पीले रंग को खुशहाली, उत्साह और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु के अनुसार,  दीवारों पर हल्के पीले रंग करवाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। हल्का पीला रंग घर को गर्मजोशी भरा और खुशनुमा लुक भी देता है।

Diwali Vastu Wall Colors

हल्का हरा रंग 
हरे रंग को प्रकृति, विकास और ताजगी का प्रतीक माना जाता है। यदि आप चाहते हैं कि घर का वातावरण सुकून भरा और आंखों को आराम देने वाला हो, तो हल्के हरे रंग का चुनाव कर सकते हैं। वास्तु की मान्यताओं में भी हरे रंग को सकारात्मकता और प्रगति से जोड़ा जाता है।

हल्का नीला रंग 
नीला रंग शांति और ठहराव का एहसास कराता है। घर की दीवारों पर हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करने से कमरे में सुकून भरा वातावरण बन सकता है। विशेष रूप से बेडरूम या आराम करने वाले स्थानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, रंग चुनते समय कमरे में आने वाली प्राकृतिक रोशनी और फर्नीचर के रंगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

Diwali Vastu Wall Colors

हल्का गुलाबी रंग 
गुलाबी रंग को प्रेम, कोमलता और सौहार्द से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु संबंधी मान्यताओं के अनुसार, हल्का गुलाबी रंग घर में अपनापन और मधुरता का एहसास बढ़ाने के लिए चुना जा सकता है। यह रंग बेडरूम या ऐसे स्थानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जहां आप हल्का और आरामदायक माहौल चाहते हैं।

Diwali Vastu Wall Colors

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!