मोगा में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 01:25 PM

moga shaheed bhagat singh statue vandalized

मोगा जिले के गांव वैरोके में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर रंग पोथकर उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव वैरोके में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर रंग पोथकर उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपियों को जल्द काबू करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा पर पेंट आदि लगाया हुआ है। जिस कारण देश के महान शहीद भगत सिंह का अपमान हुआ है।

लोगों ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उनके बलिदान को आज भी याद किया जाता है। लोगों ने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि कालिख लगाने वाले की पहचान कर उसे काबू कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि आगे से कोई ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। 

सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही पुलिस  
सब डिवीजन बाघापुराना के डी.एस.पी. जसविन्द्र सिंह खैहरा ने कहा कि गांव वैरोके में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। किसी ने प्रतिमा पर काला पेंट लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही कथित आरोपियों के काबू आने की संभावना है। थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने कहा कि पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है और कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!