मशहूर 'स्टिक रन' गेम के मेकर मैनुअल ओटो का 30 साल की उम्र में निधन, गेमिंग दुनिया में शोक की लहर

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 10:33 PM

manuel otto creator of the popular  stick run  game dies at 30

दुनियाभर में मशहूर वेब ब्राउजर गेम 'स्टिक रन' (Stick Run) के निर्माता और 30 वर्षीय जर्मन इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो (Marc-Manuel Alexander Otto) का निधन हो गया है।

बवेरिया/बर्लिन: दुनियाभर में मशहूर वेब ब्राउजर गेम 'स्टिक रन' (Stick Run) के निर्माता और 30 वर्षीय जर्मन इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो (Marc-Manuel Alexander Otto) का निधन हो गया है। उन्होंने एक ट्विच (Twitch) लाइवस्ट्रीम के दौरान संदिग्ध रूप से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गेम के प्रवक्ता ने बुधवार (21 अक्टूबर) को उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी उस लाइवस्ट्रीम से अवगत थी जिसमें ओटो ने यह कदम उठाया।

बवेरिया में आग लगने के बाद मिला शव 
'पीपल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी जर्मनी के बवेरिया (Bavaria) में एक संपत्ति में आग लगने की घटना के बाद जर्मन इन्फ्लुएंसर मैनुअल ओटो का शव मिला। पड़ोसियों ने आग देखकर उसे बुझाने का प्रयास किया था, जिसके बाद इस घटना का पता चला।

'स्टिक रन' टीम ने जताया गहरा शोक 
गेम की आधिकारिक फेसबुक टीम ने एक भावुक बयान साझा करते हुए लिखा, "भारी दिल से हम अपने क्रिएटर, डेवलपर और साथी स्टिक रनर मार्क-मैनुअल अलेक्जेंडर ओटो के निधन की पुष्टि और घोषणा करते हैं।" बयान में आगे कहा गया कि आज वे न केवल अपने क्रिएटर के जाने का शोक मना रहे हैं, बल्कि एक ऐसे साथी को याद कर रहे हैं जिसका काम सभी के जीवन का हिस्सा बन गया था और उनकी विरासत हर रन और खिलाड़ी के जरिए जीवित रहेगी।

ट्विच ने वीडियो और चैनल हटाया, मानसिक स्वास्थ्य सहायता की अपील 
घटना के सामने आने के बाद लाइवस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ट्विच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मैनुअल ओटो का चैनल और उनकी मौत से जुड़ा वीडियो हटा दिया। ट्विच के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उनकी कम्युनिटी का मानसिक स्वास्थ्य व भलाई उनके लिए बहुत मायने रखती है। प्लेटफॉर्म ने मानसिक रूप से परेशान या संघर्ष कर रहे लोगों से सहायता लेने और स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य संसाधनों से जुड़ने की अपील की।

महज 14 साल की उम्र में बनाया था मशहूर 'स्टिक रन' गेम 
साल 1996 में जर्मनी में जन्मे मैनुअल ओटो ने साल 2010 में महज 14 वर्ष की आयु में फेसबुक पर फ्री-टू-प्ले गेम 'स्टिक रन' विकसित किया था। इस मल्टीप्लेयर गेम में खिलाड़ी एक स्टिक फिगर कैरेक्टर को नियंत्रित करते थे जो बाधाओं को पार करते हुए कॉइन्स और पॉइंट्स एकत्र करता था। बचपन में एनिमेटेड फिल्में देखने और कंप्यूटर स्केच बनाने के शौकीन ओटो ने 2013 के एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद गेम बनाने की कोशिश की थी। कंप्यूटर और मोबाइल फोन पर खेले जाने वाले इस गेम को दुनियाभर में 4.3 करोड़ (43 मिलियन) से अधिक लोगों ने खेला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!