Vastu Tips : कभी नहीं आएगी आर्थिक तंगी बस मनी प्लांट पर बांध दें ये 3 चीजें

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 10:52 AM

money plant vastu tips

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ और सौभाग्यदायक पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और यह आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद करता है।

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ और सौभाग्यदायक पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और यह आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद करता है। लेकिन वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि मनी प्लांट पर कुछ विशेष वस्तुएं बांध दी जाएं, तो इसकी शुभता और भी कई गुना बढ़ जाती है, जिससे आपकी किस्मत चमक उठती है और घर में पैसों की कमी कभी नहीं होती। तो आइए जानते हैं कि मनी प्लांट पर कौन सी 3 चीजें बांधनी चाहिए।

Money Plant Vastu Tips

लाल रंग का धागा या रिबन 
लाल रंग शक्ति, उत्साह, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई, दोनों में ही लाल रंग को धन को आकर्षित करने वाला माना गया है। मंगलवार या शुक्रवार के दिन, स्नान आदि के बाद साफ-सफाई करके मनी प्लांट की किसी बढ़ती हुई बेल या उसकी मुख्य शाखा पर एक लाल रंग का साफ धागा या रिबन सात बार बांधें। यह रुकावटों को दूर करता है, ऊर्जा को सक्रिय करता है और धन के प्रवाह को तेज़ी से अपनी ओर खींचता है।

Money Plant Vastu Tips

तांबे का सिक्का
तांबा एक शुभ धातु है जो स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। सिक्का धन आगमन का प्रतीक होता है। एक छोटा तांबे का सिक्का लें और उसे लाल धागे या रिबन की सहायता से मनी प्लांट की किसी बेल पर इस प्रकार बांध दें कि वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे। आप इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर भी बांध सकते हैं। यह न केवल धन को आकर्षित करता है, बल्कि धन की स्थिरता सुनिश्चित करता है, यानी कि पैसा आता है और बचत भी होती है।

मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया कलावा
कलावा को हिंदू धर्म में पवित्र धागा माना जाता है, जिसमें देवी-देवताओं का आशीर्वाद समाहित होता है। मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया कलावा सीधे धन और समृद्धि का प्रतीक बन जाता है। किसी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कलावा अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद, उस कलावा का एक छोटा टुकड़ा मनी प्लांट की शाखा पर श्रद्धापूर्वक बांध दें।यह साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करता है। यह घर से दरिद्रता को दूर करता है और धन संबंधी सभी परेशानियों को समाप्त करता है।

Money Plant Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!