Best Sleeping Direction as per Vastu: क्या गलत दिशा में सिर रखकर सोना बन रहा है आपकी थकान की वजह? जानें गहरी नींद के चमत्कारी वास्तु नियम

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 09:52 AM

best sleeping direction as per vastu

Best Sleeping Direction as per Vastu: क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में सिर रखकर सोने से मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है? पंजाब केसरी के इस लेख में जानें वास्तु अनुसार सोने की सही दिशा और इसके फायदे।

Best Sleeping Direction as per Vastu: आज के बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में रात को भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठकर कई लोग थकान और भारीपन का अनुभव करते हैं। अक्सर हम इसे खराब आदतों अथवा गलत खान-पान का नतीजा मान लेते हैं। वास्तु विद्वानों के अनुसार, सुकून भरी नींद न आना अथवा हर समय थकान अनुभव होते रहने का एक बड़ा कारण आपके सोने की गलत दिशा भी हो सकती है। वास्तु विज्ञान में सोते समय सिरहाने की दिशा का बहुत महत्व है। इससे व्यक्ति के मस्तिष्क और शरीर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कहीं गलत दिशा में सिर रखकर सोना आपकी थकान की वजह तो नहीं बन रहा। वास्तु अनुसार किस दिशा में सिर रखकर सोएं-

PunjabKesari Best Sleeping Direction as per Vastu

दक्षिण दिशा: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गहरी नींद और लंबी उम्र का राज दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना है। यह दिशा सबसे अधिक लाभकारी और शुभ मानी गई है। इस दिशा में सोना स्थिरता और शक्ति का प्रतीक है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखें तो इस दिशा में सिर रखने से शरीर का चुंबकीय संतुलन पृथ्वी के चुंबकीय प्रभाव के साथ सही बैठता है, जिससे रक्त संचार (Blood Circulation) सुचारु रुप से होता है। जिससे गहरी व तनावमुक्त नींद का अनुभव किया जा सकता है।

पूर्व दिशा: अगर आप मानसिक शांति और एकाग्रता चाहते हैं तो पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना आपके लिए सर्वोत्तम विकल्प है।  विद्यार्थियों और विचारकों के लिए तो यह दिशा किसी वरदान से कम नहीं है। शास्त्रों में पूर्व दिशा सकारात्मकता और ज्ञान की दिशा मानी गई है। जिन्हें मानसिक दबाव, डिप्रेशन, एंजाइटी अथवा भूलने की समस्या है, उनके लिए इस दिशा में सोना लाभकारी है। यह डायरेक्शन सोचने-समझने की क्षमता और फोकस को बढ़ावा देती है।

PunjabKesari Best Sleeping Direction as per Vastu

भूलकर भी उत्तर दिशा में न रखें सिर: वास्तु नियमों के अनुसार, उत्तर दिशा में कभी भी सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। किंवदंतियों के अनुसार कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर सिर करने से शरीर और धरती के चुंबकीय क्षेत्र के मध्य असंतुलन पैदा होता है। जिससे नींद और जागृत अवस्था इंबैलेंस हो जाती है। तभी तो नींद में बार-बार रुकावट, रेस्टलेसनेस, सिर में दर्द और सुबह उठने पर भारीपन जैसी प्रॉब्लम होती हैं।

छोटी आदत, बड़ा बदलाव: कई बार जीवनशैली में किए गए छोटे-छोटे बदलाव, जीवन में बड़ा परिवर्तन ले आते हैं। उसी तरह सोने की दिशा में भी ऊपर दिया गया यह मामूली बदलाव आपकी लाइफ में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाएगा। जब आप यहां बताए गए वास्तु नियमों का पालन करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको एहसास होगा की आपकी नींद की गुणवत्ता पहले से बेहतर हो गई है। साथ ही 
मानसिक शांति और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी काफी बेहतर हुआ है।

PunjabKesari Best Sleeping Direction as per Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!