Muni Shri Tarun Sagar: अगर जिंदगी भर की खुशी चाहिए तो...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Aug, 2023 09:21 AM

muni shri tarun sagar

एक घंटे की खुशी चाहिए तो बेहतर होगा आप एक झपकी ले लें। एक दिन की खुशी चाहिए तो प्रोग्राम बनाएं और पिकनिक पर निकल जाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

खुशी चाहिए तो
एक घंटे की खुशी चाहिए तो बेहतर होगा आप एक झपकी ले लें। एक दिन की खुशी चाहिए तो प्रोग्राम बनाएं और पिकनिक पर निकल जाएं। एक महीने की खुशी चाहिए तो आज ही शादी कर डालिए। एक साल की खुशी चाहिए तो टाटा-बिड़ला जितनी सम्पत्ति कमा लीजिए और अगर  जिंदगी भर की खुशी चाहिए तो हर हाल में मस्त रहने की आदत डाल लीजिए। धर्म और अध्यात्म का दामन थामिए।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

मौत का स्टेशन
रेल में यात्रा करना उस यात्री के लिए ज्यादा कठिन होता है, जिसके पास सामान ज्यादा होता है, उसे चढ़ने में भी दिक्कतें आती हैं और उतरने में भी। यह सच्चाई जीवन की यात्रा पर भी लागू होती है। जीवन के सफर में यदि हम ज्यादा संपत्ति लेकर चलेंगे तो मौत का स्टेशन आने पर हमें उतरने में भी काफी दिक्कतें होंगी। जीवन यात्रा सुखमय करनी हो तो अति-परिग्रह और अति-परिचय से बचें।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

एक चीज
पानी के पास सब कुछ है, पर एक चीज नहीं है। क्या ? पानी के पास छुआछूत की भावना नहीं है। धरती के पास सब कुछ है, पर एक चीज नहीं है। क्या ? धरती के पास सब कुछ होकर भी घमंड नहीं है। धर्म-शास्त्रों में सब कुछ है, पर एक चीज नहीं है। क्या ? धर्म-शास्त्रों में झूठ नहीं है। मनुष्य के पास सब कुछ है, पर एक चीज नहीं है।  क्या ? मनुष्य के पास सब्र नहीं है। जिन्दगी में सब्र न हो तो फिर अपनी कब्र खोद लेनी चाहिए, क्योंकि सब्र के बिना मौत के अलावा और कोई चारा नहीं है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!