Nautapa 2022: नौतपा आरंभ, सूर्य देव बरसाएंगे अंगारे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2022 11:09 AM

nautapa

आज 25 मई से नौतपा का आरंभ हो रहा है। इस समय में लगभग 14 घंटे का दिन रहेगा, गर्मी बढ़ेगी लेकिन ये अच्छे मानसून का संकेत है। सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Nautapa 2022: आज 25 मई से नौतपा का आरंभ हो रहा है। इस समय में लगभग 14 घंटे का दिन रहेगा, गर्मी बढ़ेगी लेकिन ये अच्छे मानसून का संकेत है। सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आने वाले 9 दिनों में सूर्य देव अंगारे बरसाएंगे। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं और अधिक समय तक रहती हैं। ज्योतिष विद्वानों का मानना है की नौतपा जितना तपिश भरा रहेगा, बादल भी उतना जमकर बरसेंगे। सूर्य देव और अन्य ग्रहों की स्थिति खास रहेगी। मौसम में हैरान करने वाले बदलाव देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari, Nautapa 2022, Nautapa, nautapa in hindi

रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। जब सूर्य देव इस नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो धरती पर रहने वालों को भयनक गर्मी झेलनी पड़ती है।
जितना समय नौतपा रहेगा, उतने वक्त में मीन, मेष और वृष राशि में तीन ग्रहों की युति भी रहेगी। तब तक त्रिग्रही योग भी बना रहेगा।  

PunjabKesari, ​​​​​​​Nautapa 2022, Nautapa, nautapa in hindi

नौतपा से पूर्व शुक्र ने राशि परिवर्तन किया था, वर्तमान समय में वे मेष राशि में हैं। मंगल और गुरु एक ही नक्षत्र में वास करेंगे। बुध वक्री और अस्त अवस्था में रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में सब से अधिक बारिश की रिम-झिम फुहारें बरसेंगी। यूपी, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात के कच्छ और ओडिशा में भी तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे भी पड़ेंगी। संभव है जानवरों में कोई गंभीर रोग देखने को मिले। जन-धन को नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है।

PunjabKesari, ​​​​​​​Nautapa 2022, Nautapa, nautapa in hindi

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!