शांत स्वभाव के पीछे छिपा होता है शेर का साहस, जानिए कौन-सा है ये खास मूलांक

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 03:19 PM

numerology number 7 traits

अंक ज्योतिष में  हर एक व्यक्ति के जन्म तारीख का बहुत खास महत्व होता है। हर मूलांक के लोगों का अपना अलग स्वाभाव, खूबियां और कुछ खास राज छुपे होते हैं। कुछ लोग स्वभाव से बहुत तेज और आक्रामक दिखते हैं, लेकिन अंदर से डरपोक होते हैं।

Numerology Number 7 traits : अंक ज्योतिष में  हर एक व्यक्ति के जन्म तारीख का बहुत खास महत्व होता है। हर मूलांक के लोगों का अपना अलग स्वाभाव, खूबियां और कुछ खास राज छुपे होते हैं। कुछ लोग स्वभाव से बहुत तेज और आक्रामक दिखते हैं, लेकिन अंदर से डरपोक होते हैं। वहीं, अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के लोग हैं, जो बाहर से बहुत शांत, सरल और गंभीर और अंदर से निडर और शेर सा साहस रखते हैं। तो आइए जानते है, वो कौन से मूलांक के लोग हैं, जो सारी दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं।

कौन सा है वह खास मूलांक?
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इसका स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है। इस  मूलांक के लोग बाहरी दुनिया के सामने शांत, सुलझे और सरल होते हैं। वहीं, अंदर से यह लोग रहस्यमयी, आध्यात्मिक और गहरा प्रभाव रखने वाले होते हैं, जो इन्हें बाकी लोगों से बिल्कुल अलग बनाता है।

मूलांक 7 वालों के शांत चेहरे के पीछे शेर जैसा जिगर होने की 4 वजहें

बाहर से समंदर जैसी शांति, अंदर से तूफानी हौसला
मूलांक 7 के लोगों को जानना बहुत ही मुश्किल का काम है। यह लोग बाहरी दुनिया के सामने अपनी ताकत या अपने निडर स्वभाव का दिखावा नहीं करते हैं। ये लोग मुसीबत के समय अपना असली चेहरा सामने लाते हैं और किसी भी संकट से घबराकर पीछे नहीं हटते। यह चाहे  दिखने में भोले और शांत दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से शेर जैसा साहस छिपा होता है। 

अन्याय के खिलाफ कभी नहीं झुकते
इस मूलांक के लोगों को किसी से भी फाल्लतू बात करना या किसी का मजाक उड़ना अच्छा नहीं लगता है। यह लोग किसी के मामले में अपनी टांग नहीं अड़ाते लेकिन जो कोई इनसे बेवजह के पंगे लेता है तो ये शांत रहने वालों लोग अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाते हैं। गलत बात के आगे घुटने टेकना इनकी डिक्शनरी में नहीं होता।

अद्भुत मानसिक शक्ति और छठी इंद्री 
केतु के प्रभाव के कारण मूलांक 7 के लोगों की सोचने-समझने की क्षमता बहुत गहरी होती है। इनका इंट्यूशन इतना कमाल का होता है कि इन्हें आने वाले संकट का पहले ही आभास हो जाता है। ये इंसानों के चेहरों को बहुत आसानी से पढ़ लेते हैं, इसलिए इन्हें धोखा देना नामुमकिन के बराबर होता है।

अकेले चलने का दम रखते हैं
शेर कभी झुंड में शिकार नहीं करता, वह अकेला चलता है। ठीक इसी तरह, मूलांक 7 के लोग भी अपने दम पर रास्ता बनाने में विश्वास रखते हैं। यदि इन्हें किसी काम में दुनिया का साथ न मिले, तब भी ये अकेले ही उस सफर पर निकल पड़ते हैं और अंत में सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!