Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2023 09:20 AM
आज बात करेंगे कुम्भ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं, इसका मतलब आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा फेज
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कुम्भ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? शनि चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं, इसका मतलब आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा फेज चल रहा है। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं तो कुम्भ राशि के जातकों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुचाएंगे। राहु, गुरु और चन्द्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और चंद्रमा शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध सप्तम भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। सिर्फ राहु ही शुभ गोचर में हैं। बुध राशि परिवर्तन कर के अष्टम भाव में आ जाएंगे। राहु, गुरु और शुक्र शुभ गोचर में आ जाएंगे। 3 अक्टूबर को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य 17 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे और नौवें भाव में आ जाएंगे।
Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी मंगल बनते हैं। गुरु की दृष्टि अपने भाव के ऊपर है तो निश्चित तौर पर पैसे का फ्लो नहीं रुकेगा। गुरु धन और आय भाव के भी स्वामी हैं। धन भाव के ऊपर बुध की दृष्टि है। शनि की दृष्टि दशम भाव के ऊपर पड़ रही है। जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा। शनि दशम भाव को देख रहे हैं, इस वजह से काम थोड़ा स्लो हो सकता है। शुक्र की शुभ दृष्टि लग्न के ऊपर है।
Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। शनि की दृष्टि इस भाव के ऊपर पड़ रही है। इस भाव का स्वामी सूर्य चला जाएगा राहु-केतु भाव में। पार्टनर के साथ थोड़ा सा मन-मुटाव हो सकता है। दो पाप ग्रह सप्तम भाव को देख रहे हैं। गुस्सा थोड़ा कम करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों को थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है।
Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव के ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं है। 17 अक्टूबर के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। पेट में खराबी देखने को मिल सकती है, वैसे सेहत सही रहेगी।
Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के समय ठीक-ठाक ही रहेगा। चौथे और पंचम भाव की स्थिति बहुत ज्यादा सही नहीं है। चौथे भाव के ऊपर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। एजुकेशन के समय ज्यादा बुरा नहीं रहेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728