Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2023 09:13 AM
आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का फेज चल रहा है। शनि आपकी कुंडली में राशि के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का फेज चल रहा है। शनि आपकी कुंडली में राशि के स्वामी हैं, इस वजह से वो आपके लिए ज्यादा नुकसानदेह नहीं हैं। शनि दूसरे भाव में हैं। गुरु व राहु चौथे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शुक्र सप्तम भाव में हैं और ये शुभ गोचर में हैं। मंगल, सूर्य नौवें भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। केतु दशम भाव में शुभ है। शुक्र अष्टम में आ जाएंगे और शुभ गोचर में रहेंगे। बुध गोचर करेंगे और शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। मंगल केतु के साथ आ जाएंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य शुभ गोचर में आ जाएंगे। अक्टूबर महीने के दौरान मन कुछ परेशान रह सकता है।
Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान में केतु का गोचर हो रहा है। इस भाव के स्वामी शुक्र अपने से ग्यारहवें भाव में हैं। गुरु की दृष्टि कर्म स्थान के स्वामी के ऊपर भी है। शुक्र धन भाव को देख रहे हैं। आय का भाव स्वामी मंगल वो भी गुरु के प्रभाव में आ गया है। कर्म और आय दोनों ही गुरु के प्रभाव में आ गए हैं। गुरु की दृष्टि जहां जाएगी, वो शुभ फल प्रदान करेगी। विदेश से काम अगर जुड़ा हुआ है तो उसमें भी लाभ मिलेगा। राहु भी इस भाव को देख रहे हैं। आय ठीक रहेगी, मनी के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसी के साथ बता दें कि खर्चें भी बढ़ सकते हैं।
Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से शादी देखी जाती है। भाव का कारक शुभ गोचर में है। शादी का कारक ग्रह शुक्र शुभ गोचर में हैं। महिलाओं को थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मंगल की दृष्टि लग्न के ऊपर है। मन में गुस्सा रह सकता है। केतु की दृष्टि वाणी वालें भाव के ऊपर जा रही है और शनि वहां पहले से ही मौजूद हैं। सिंगल के लिए समय काफी सही है। पंचमेश शुभ गोचर में हैं और अपने से चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं।
Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव के ऊपर केतु के अलावा किसी का प्रभाव नहीं पड़ रहा। उनको थोड़ी सी समस्या हो सकती है, जिनको हार्ट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है। वैसे सेहत सही रहेगी।
Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध नौवें भाव में हैं और उच्च के हैं। छात्रों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728