Pradosh Vrat Upay: धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिए प्रदोष व्रत के दिन करें ये खास उपाय

Edited By Updated: 24 Apr, 2025 01:14 PM

pradosh vrat upay

Pradosh Vrat 2025 Upay: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास और विशेष महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pradosh Vrat 2025 Upay: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत खास और विशेष महत्व है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। वैशाख माह का प्रदोष व्रत 25 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिस शिव जी की पूरे सच्चे मन से पूजा करने और व्रत रखने से धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी रह परेशानी दूर होती है और हर कार्य में मनचाही सफलता मिलती है। इस दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। तो आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-

PunjabKesari Pradosh Vrat 2025 Upay

Pradosh Vrat ke Upay प्रदोष व्रत के उपाय

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। 

प्रदोष व्रत के दिन गन्ने के रस, दही और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और कारोबार में मनचाही तरक्की मिलती है। 

PunjabKesari Pradosh Vrat 2025 Upay

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए धूप, अगरबत्ती और विशेष रूप से ताजे फल एवं मिठाइयां अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

प्रदोष व्रत के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से मानसिक शांति प्रदान होती है और शुभ फलों कती प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Pradosh Vrat 2025 Upay

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!