Rahu Ketu Transit 2023-2024: राहु का मीन राशि में गोचर, मकर राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Aug, 2023 09:44 AM

आज बात करेंगे राहु-केतु के गोचर में से राहु का असर आपके ऊपर कैसा रहने वाला है ? ये दोनों ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, वक्र अवस्था में रहते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu ketu Transit: आज बात करेंगे राहु-केतु के गोचर में से राहु का असर आपके ऊपर कैसा रहने वाला है ? ये दोनों ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, वक्र अवस्था में रहते हैं। ये गोचर 30 अक्टूबर को होने जा रहा है और 18 मई 2025 तक ये राशि परिवर्तन होगा। दोनों एक साथ बढ़िया फल नहीं करते। आज आपको बताएंगे कि मकर राशि को इसका क्या असर देखने को मिलेगा ?

मकर राशि के जातक शनि की साढ़े साती की आखिरी ढैया से गुजर रहे हैं। बीते दो-ढाई साल में मकर राशि के जातकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। राहु अब तीसरे भाव में चले गए हैं। 30 अक्टूबर को तीसरे भाव में आएंगे तो 2025 तक इधर ही रहेंगे। राहु 3,6 ,10 में बढ़िया फल करते हैं। यदि आपकी कुंडली में राहु बारहवें या आठवें भाव में नहीं है तो निश्चित तौर पर आपको इसका बढ़िया फल मिलेगा। दो भावों को छोड़कर राहु सब में बढ़िया फल करेंगे।

मकर राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ है। जो भी फैसला लेंगे, वो सही होगा। राहु आय भाव में बैठे हैं, इनकम फ्लो बढ़िया बना रहेगा। गुरु दशम को प्रभावित करेंगे। गुरु हालांकि शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ रहती है। कारोबार और जॉब सब बढ़िया तरीके से चलेगी। जो खर्चें बढ़ रहे थे, उसमें भी अब कमी देखने को मिलेगी। गाड़ी लेने का प्लान भी बना सकते हैं। राहु सप्तम भाव को सक्रीय करेंगे। पार्टनरशिप में फायदा देखने को मिलेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनकी शादी के योग खुल जाएंगे। केतु नौवें भाव में हैं और ये शुभ गोचर में नहीं हैं। यात्रा करने जा रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!