Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2024 08:15 AM
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करा रहे अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, अरुण कुमार दीक्षित, सुनील कुमार दीक्षित, अशोक वैदिक, राजेन्द्र वैदिक के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करा रहे अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, अरुण कुमार दीक्षित, सुनील कुमार दीक्षित, अशोक वैदिक, राजेन्द्र वैदिक के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों से जैसे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के 121 पंडितों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में 114 कलशों में देश के विविध तीर्थों से लाए गए औषधियुक्त जल से श्रीरामलला की मूर्ति को मंत्रोच्चार के साथ स्नान कराया।
प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में नित्य पूजन के बाद हवन, पारायण प्रात: मध्याधिवास, 114 कलशों के विविध औषधियुक्त जल से मूर्ति स्नान, महापूजा, उत्सव का प्रसाद, परिक्रमा, शैलाधिवास, तत्वन्यास, महान्यासादि, सात्विक पौष्टिक, अघोर व्याहृति जागरण जैसे सम्पन्न हुए।