Daily horoscope : आज इन राशियों को तनाव और परेशानियों से मिलेगी राहत

Edited By Updated: 08 Aug, 2025 08:14 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ  सितारा सेहत के लिए ढीला, पांव फिसलने का भी डर रहेगा, इसलिए दोनों मामलों में एहतियात रखनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ 
सितारा सेहत के लिए ढीला, पांव फिसलने का भी डर रहेगा, इसलिए दोनों मामलों में एहतियात रखनी जरूरी, मगर अर्थ दशा ठीकठाक।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल बढ़ेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह 
संतान के सुपोर्टिव रुख के कारण आप की न सिर्फ कोई समस्या ही सुलझ सकती है, बल्कि हर फ्रंट पर बेहतरी भी होगी, मान यश की प्राप्ति।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो 
धार्मिक काम करने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने कथा-वार्ता भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे 
चूंकि सितारा उलझनों-झमेलों वाला है इसलिए सोचे-विचारे बगैर कोई काम न करें, अपने आपको पंगों से भी बचा कर रखना चाहिए।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर कोई कारोबारी समस्या भी सुलझ सकती है, वैसे हर तरह से बेहतरी होगी।

आज का राशिफल 8 अगस्त, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tarot Card Rashifal (8th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 8 अगस्त-  जिया धड़क धड़क जाए

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते 
राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग भी सुपोर्टिव तथा साफ्ट बने रहेंगे, शत्रु आपके समक्ष ठहरने की हिम्मत न कर सकेंगे।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु 
व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों तथा प्रोग्रामों में विजय मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहज दिखेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे 
कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए आपकी शुरूआती कोशिश अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि 
किसी सज्जन मित्र की मदद के साथ आपकी कोई उलझी रुकी समस्या सुलझने के करीब पहुंचेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द 
किसी मजबूत शत्रु के कारण आपकी परेशानियां, समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए उनसे फासला रखना जरूरी, मन भी टैंस रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पेंट्स, पैट्रोलियम, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!