Saralpara: प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग है सरलपारा, जिसकी खूबसूरती चंद मिनटों में बना देती है दीवाना

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 11:43 AM

saralpara

Saralpara tourism: नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जाने वाले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में असम पहले नंबर पर आता है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित प्राकृतिक सुंदरता, चार बागानों और जैव विविधता का खजाना है। यह बंगलादेश और भूटान दोनों के साथ...

Saralpara tourism: नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जाने वाले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में असम पहले नंबर पर आता है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित प्राकृतिक सुंदरता, चार बागानों और जैव विविधता का खजाना है। यह बंगलादेश और भूटान दोनों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सांझा करता है। यह राज्य गुवाहाटी जैसी खूबसूरत जगह और कामाख्या मंदिर जैसे फेमस धार्मिक स्थल के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको असम के चाय बागों के बीच में स्थित सरलपारा की खासियत और इसकी खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

PunjabKesari saralpara
सरलपारा
सरलपारा की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको सरलपारा असम के कोकराझार जिले में पड़ता है। यह कोकराझार मुख्य शहर से करीब 56 किमी दूर है। सरलपारा, असम की एक ऐसी जगह है, जोकि भूटान सीमा के पास स्थित है। इस वजह से यह जगह पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है।

PunjabKesari saralpara

क्यों फेमस है सरलपारा
भूटान सीमा के पास स्थित सरलपारा पूरे असम के सबसे फेमस और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। सरलपारा की शानदार प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झरना और घाटियां खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती हैं। सरलपारा के आसपास कई खूबसूरत चाय के बागान भी मौजूद हैं, जोकि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

सरलपारा में मौजूद घास के मैदान और मैदान के बीच बहने वाली एक छोटी नदी सैलानियों को सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा शानदार और लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा कई किस्म के फूलों के लिए भी जाना जाता है।

PunjabKesari saralpara

पर्यटकों के लिए क्यों खास है सरलपारा
यह जगह पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि असम के दूरदराज से लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। वीकैंड में यहां पर भारी संख्या में लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई लोग दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के लिए पहुंचते हैं।

सरलपारा पर्यटकों के बीच सिर्फ पिकनिक स्पॉट के तौर पर ही नहीं बल्कि एडवैंचर स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई पर्यटक हाइकिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही सरलपारा की खूबसूरती के बीच यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें
सरलपारा के आसपास कई ऐसी शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। जिसकी खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। सरलपारा के आसपास आप बोरनोखोरी गांव, बेटीया जंगल, टी-गार्डन और गौरांग नदी जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

PunjabKesari saralpara

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!