अमेरिका-नाइजीरिया का बड़ा ऑपरेशन, अफ्रीका में छिपा ISIS का खूंखार आतंकी अबू बकर किया ढेर

Edited By Updated: 16 May, 2026 03:38 PM

senior is leader killed by us and nigerian forces

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के कुख्यात आतंकी अबू बकर अल-मानूकीको मार गिराया गया। अल-मैनुकी को पश्चिम अफ्रीका में आईएस के सबसे बड़े नेताओं में गिना जाता था।

 Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने शुक्रवार को एक अभियान में इस्लामिक स्टेट समूह के एक कुख्यात आतंकी को मार गिराया। ट्रंप ने देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस संयुक्त अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अबू बक्र अल-मैनुकी वैश्विक स्तर पर इस्लामिक स्टेट समूह का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी था और 'उसे लगा कि वह अफ्रीका में छिप सकता है लेकिन उसे यह नहीं पता था कि हमारे पास ऐसे सूत्र हैं, जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते थे'।

PunjabKesari

नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका अल-मैनुकी को आईएस के संगठन और वित्तपोषण में प्रमुख व्यक्ति मानता था और वह अमेरिका और उसके हितों के खिलाफ हमले की साजिश रच रहा था। आतंकी समूहों पर नजर रखने वाली संस्था 'काउंटर एक्सट्रीमिज्म प्रोजेक्ट' के अनुसार, 1982 में नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में जन्मे अल-मैनुकी ने 2018 में मम्मन नूर के मारे जाने के बाद पश्चिम अफ्रीका में आईएस शाखा की बागडोर संभाली थी। ए

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!