September 2023 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए सितंबर महीने का राशिफल

Edited By Updated: 30 Aug, 2023 09:09 AM

आज बात करेंगे सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? सितंबर के माह में केतु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शनि और चंद्रमा पंचम में गोचर कर रहे हैं। शनि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Libra Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? सितंबर के माह में केतु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। शनि और चंद्रमा पंचम में गोचर कर रहे हैं। शनि का पंचम में गोचर शुभ नहीं होता। गुरु का गोचर शुभ है सप्तम में। शुक्र दशम भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। सूर्य ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। बुध और मंगल भी शुभ गोचर में नहीं हैं। सूर्य और गुरु दो ऐसे ग्रह हैं, जो शुभ गोचर में चल रहे हैं। 4 सिंतबर को शुक्र यहां पर वक्री चल रहे हैं। लग्न के स्वामी का मार्गी होना आपके लिए बढ़िया है। गुरु 4 सिंतबर को वक्री हो जाएंगे। गुरु आपकी कुंडली में तीसरे और छठे दो भावों के स्वामी हैं। शुक्र दशम भाव में गोचर कर रहे हैं और सूर्य 17 सितंबर को यहां से राशि बदलेंगे और बारहवें भाव में चले जाएंगे। बुध अस्त भी हैं और वक्री भी हैं 15 सितंबर को ये ठीक हो जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: लग्न का स्वामी कर्म स्थान में जाकर मार्गी है तो निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया परिणाम मिलेंगे। स्वामी लग्न से पंचम में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर शुभ होता है लेकिन ये जैसे ही ये बारहवें भाव में जाएंगे तो अपने खर्चें बढ़ा देंगे। 17 सितंबर के बाद इसके ऊपर दो पाप ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाएगा। अचानक से कोई खर्चा गले पड़ सकता है लेकिन पैसों का फ्लो बढ़िया बना रहेगा।

Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव का स्वामी चला गया बारहवें भाव में। मैरिज का कारक ग्रह शुक्र है। सप्तम के स्वामी का बारहवें में चले जाना बढ़िया नहीं है। शनि के पंचम में गोचर करने से सिंगल के रिलेशन का भाव मजबूत हो गया है और बुध की दृष्टि है इसके ऊपर। इसका मतलब कहीं न कहीं सिंगल को गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिए छठे भाव का स्वामी गुरु सप्तम में है। गुरु का गोचर शुभ चल रहा है आपकी कुंडली में। यदि कुंडली में गुरु की दशा या महादशा चल रही है तो निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया परिणाम मिलेंगे। शनि पंचम में हैं और राहु सप्तम में। इस वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान में थोड़ा कंट्रोल करें। जंक फूड से परहेज करें। महीने के अंत के समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। बुध पंचम को देख रहे हैं। गुरु लग्न को देख रहे हैं। निश्चित तौर पर छात्रों के लिए समय बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!