September 2023 Taurus Horoscope: वृष राशि के लिए सितंबर महीने का राशिफल

Edited By Updated: 27 Aug, 2023 08:45 AM

आज बात करेंगे सितंबर का महीना वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? यदि आप वृष राशि के जातक हैं तो आपको गलती से भी गुरु का स्टोन नहीं पहनना है। गुरु अष्टम के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Taurus Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? यदि आप वृष राशि के जातक हैं तो आपको गलती से भी गुरु का स्टोन नहीं पहनना है। गुरु अष्टम के स्वामी हैं और उनकी मूलत्रिकोण राशि यहां पर पड़ी है और वो अष्टम के भी फल कर सकते हैं। शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर है। सूर्य और बुध का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। मंगल पंचम में हैं। केतु छठे भाव में हैं और ये गोचर शुभ है। शनि और चंद्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और राहु दोनों बारहवें भाव में हैं। इन दोनों का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और कन्या राशि में चले जाएंगे 17 सितम्बर को। 4 सितम्बर को गुरु वक्री हो जाएंगे और ये आपके लिए शुभ नहीं है। बुध 15 सिंतबर को मार्गी हो जाएंगे। अगर गुरु की दशा चल रही है तो सावधानी बरतनी पड़ेगी।  

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान का स्वामी कर्म स्थान में नहीं है लेकिन शनि जहां पर बैठते हैं तो कर्म स्थान को मजबूत कर देते हैं। शुक्र लग्न के स्वामी होकर तीसरे भाव में बैठकर सीधा भाग्य के स्थान को देखेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। केतु छठे भाव में बैठकर दशम भाव को देख रहे हैं। आय का स्वामी गुरु बारहवें भाव में चला गया है। खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं।

Relationship status in  September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव के ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। इस भाव का स्वामी अपने से ग्यारहवें भाव पंचम में चला गया है। बहुत ज्यादा कोई दिक्कत नहीं आएगी। बुध 15 सितम्बर को मार्गी हो जाएंगे तो चीजे थोड़ी सी सही हो जाएंगी। कॉन्फ्लिक्ट भी दूर हो जाएगा। सिंगल को कोई पार्टनर मिल सकता है।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी लेकिन गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंगल पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, ये संतान का भाव है।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध पंचम भाव के स्वामी हैं और ये मार्गी हो जाएंगे। छात्रों के लिए समय सही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!