1 अगस्त को बनेगा अशुभ षडाष्टक योग, इन 3 राशियों के रिश्तों और आर्थिक फैसलों की होगी परीक्षा

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 03:48 PM

shadashtak yoga august 2026

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का हमारे जीवन और 12 राशियों पर गहरा असर पड़ता है। 1 अगस्त, 2026 को शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा जिसके चलते कुंभ में बैठे राहु के साथ शुक्र षडाष्टक योग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस...

Shadashtak Yoga August 2026 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव का हमारे जीवन और 12 राशियों पर गहरा असर पड़ता है। 1 अगस्त, 2026 को शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा जिसके चलते कुंभ में बैठे राहु के साथ शुक्र षडाष्टक योग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशियों को सावाधान रहने की जरूरत है. क्योंकि इस षडाष्टक योग का असर कई राशियों के प्रेम जीवन और आर्थिक फैसलों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें 1 अगस्त को थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

मेष राशि 
षडाष्टक योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस की कमी रहेगी, जिस कारण किसी बात को लेकर साथी के साथ बहस हो सकती है। इस राशि छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पहले से अधिक मेहत करने की आवश्यकता है। 

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। कानूनी मामले में फैसला हक में न आने से मन परेशान रहेगा। ऑफिस के किसी काम को लेकर बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कहीं हुई बात का बुरा लग सकता है। माता की अचानक सेहत बिगड़ने से मन चिंतित रहेगा। 

वृश्चिक राशि 
षडाष्टक योग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में भारी नुक्सान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लें, नहीं तो भारी नुक्सान हो सकता है। उधार का लेन-देन आपके लिए भारी पड़ सकता है। किसी  तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं, जिसका असर लव लाइफ में देखने को मिलेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!