Shahjahanpur: मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित किया, पुलिस बल तैनात

Edited By Updated: 20 Sep, 2024 07:26 AM

shahjahanpur

जिले के एक गांव में अराजक तत्वों ने कथित तौर पर मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर वहां शिवलिंग स्थापित कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने हटवाया और स्थिति को सामान्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शाहजहांपुर (प.स.): जिले के एक गांव में अराजक तत्वों ने कथित तौर पर मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर वहां शिवलिंग स्थापित कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने हटवाया और स्थिति को सामान्य किया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तथा पी.ए.सी. बल को तैनात कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सिधौली अंतर्गत सहोरा गांव में एक मंदिर के पास 2 मजार हैं। मजारों पर एक समुदाय के लोगों ने झालर लगाकर सजावट की थी और पुलिस ने यह सूचना मिलने पर मंगलवार को झालर आदि हटवा दी थी।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी कि झालर किसने लगाई, लेकिन इस बीच मंगलवार को किसी समय अराजक तत्वों ने एक मजार के ऊपरी हिस्से को तोड़ दिया। पुलिस ने रियाजुद्दीन नामक व्यक्ति की शिकायत पर मंदिर के पुजारी नेवाराम समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!