Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2026 11:44 AM

अमरीका में मिडटर्म का चुनाव नजदीक है और वहां समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश तेज हो गई है। अमरीका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है। यहां एक कट्टरपंथी यूट्यूबर ने भगवान हनुमान की इस...
वाशिंगटन (इंट): अमरीका में मिडटर्म का चुनाव नजदीक है और वहां समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश तेज हो गई है। अमरीका के टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फीट ऊंची मूर्ति को राजनीतिक बहस का केंद्र बना दिया गया है। यहां एक कट्टरपंथी यूट्यूबर ने भगवान हनुमान की इस मूर्ति को हटाने की मांग की है।
इसके बाद हिंदू संगठनों और कई विचारकों ने इसका जोरदार विरोध किया। टेक्सास के शुगर लैंड में अष्टलक्ष्मी मंदिर में लगी ‘स्टैच्यू ऑफ द यूनियन’ नाम की यह मूर्ति अगस्त 2024 में स्थापना के बाद से ही विवाद के केंद्र में है। ईसाई समुदाय के एक कट्टरपंती वर्ग ने इसे ईसाई धर्म के खिलाफ बताया है।
यूट्यूबर जेसी ह्यूज ने भगवान हनुमान की इस प्रतिमा की फोटो शेयर करते हुए कहा कि जब हम जीतेंगे, तो हम इसे गिरा देंगे। इसके बाद अमरीकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने ह्यूज के बयान को देश के प्रति गलत बताया और इसे हिंदू धर्म के खिलाफ धमकी कहा।