प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 6 लाख से अधिक दीयों से जगमगाया महाकाल मंदिर का आंगन, दीपावली सा दिखा नजारा

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 03:09 PM

pm modi 76th birthday celebrations

उज्जैन में भगवान महाकाल की नगरी शुक्रवार को दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

PM Modi 76th Birthday Celebrations : उज्जैन में भगवान महाकाल की नगरी शुक्रवार को दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और महाकाल लोक में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।

हजारों दीपों की रोशनी से महाकाल मंदिर का आंगन और महाकाल लोक का पूरा परिसर रोशन नजर आया। दीपों की कतारों और आकर्षक रोशनी ने पूरे परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान किया। शाम होते ही यहां का नजारा ऐसा दिखाई दिया, मानो दीपावली का पर्व मनाया जा रहा हो। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने दीपों से सजे मंदिर परिसर को अपने कैमरों में कैद किया। महाकाल के आंगन को रोशनी से सजा देख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और खुशी दिखाई दी।

दीप प्रज्वलन के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और उत्सव के माहौल को और भव्य बना दिया। मंदिर परिसर में चारों ओर जगमगाते दीप और श्रद्धालुओं की भीड़ ने उज्जैन की धार्मिक नगरी को एक अलग ही रंग में रंग दिया। महाकाल की नगरी में दीपों की यह रोशनी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही और पूरे आयोजन के दौरान परिसर में दीपावली जैसा भव्य नजारा देखने को मिला।

-विशाल ठाकुर, उज्जैन 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!