Shani Margi 2023-24: 8 महीने के लिए शनि होने वाले हैं मार्गी, मेष राशि पर प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2023 09:18 AM

आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं पहली राशि मेष के बारे में।

Effect of Shani Margi on Aries मेष राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
कारोबार में वृद्धि मिलेगी क्योंंकि शनि देव ग्यारहवें भाव में बैठे हैं। ग्यारहवां भाव वृद्धि का भाव है। अगर कोई प्राइवेट नौकरी भी कर रहा है तो उसे भी फायदा देखने को मिलेगा 4 नवंबर के बाद। प्रमोशन भी निश्चित है। आय भाव के स्वामी आय भाव में ही आ जाएंगे। पिता, सेहत, कारोबार और आय के लिहाज से शनि मार्गी बढ़िया फल करेंगे। शनि की दृष्टि हमेशा मार्गी होती है। शनि उन लोगों के लिए थोड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं, जहां पर शनि की पांचवीं दृष्टि पड़ रही है। गर्भवती महिलाएं थोड़ी सावधानी बरतें। ड्राइविंग करते समय सावधनी बरतें। इसके अलावा शनि का गोचर बढ़िया है। अगर शनि की महादशा चली रही है तो इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

अगर फ्री बैठे हैं या फिर ड्राइविंग कर रहे हैं तो इस मंत्र का जाप करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!