Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Sep, 2023 10:13 AM
आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं कर्क राशि के बारे में।
Effect of Shani Margi on Cancer कर्क राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शनि और चंद्रमा आपस में दुश्मन भाव रखते हैं। कर्क राशि एक ऐसी राशि है, जिसके लिए शनि मार्क हो जाते हैं। सप्तम में शनि की मकर राशि आती है। पहले से ही आप शनि की ढैया से गुजर रहे हैं और अष्टम में शनि का गोचर बढ़िया नहीं होता। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें। शनि की तीसरी दृष्टि जा रही है कर्म स्थान के ऊपर। करियर में थोड़ा धीमापन देखने को मिलेगा। कारोबार में सुस्ती देखने को मिलेगी, धैर्य से काम लें। शनि की एक दृष्टि जाती है दूसरे भाव के ऊपर। दूसरा भाव धन भाव है। खान-पान में थोड़ा कंट्रोल रखें। दोस्तों के साथ बात करते समय वाणी पर कंट्रोल रखें।
शनि की एक दृष्टि जाती है, पंचम भाव के ऊपर। पंचम भाव संतान का भाव है। यदि आपकी कुंडली में शनि की दशा या महादशा चल रही है तो हो सकता है आपको इसका नुकसान हो। गर्भवती महिलाएं सेहत का बेहद ख्याल रखें।
शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। दान करते समय ध्यान रखें कि हमेशा संकल्प लेकर ही करें। इस मंत्र का जाप करें:
शनि मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728