Shani Margi 2023-2024 : शनि होने वाले हैं मार्गी  जानें, कन्या राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Sep, 2023 09:26 AM

आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं कन्या राशि के बारे में।

Effect of Shani Margi on Virgo कन्या राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
कन्या राशि के लिए बुध छठे भाव से गोचर करेंगे। इस भाव में कुम्भ राशि आएगी। बुध-शनि आपस में मित्र भाव रखते हैं तो ज्यादा नुकसान नहीं करते। यदि आपकी कुंडली में शनि की दशा या महादशा चल रही है तो निश्चित तौर पर आपको फायदा होगा। शनि सबसे पहले पंचम भाव के फल करेंगे। जो लोग संतान की चाह में हैं उन्हें संतान सुख मिल सकता है। जिन लोगों को पार्टनर नहीं मिल रहा है, उनकी भी शादी होने की सम्भावना है। शनि जिस भाव में आते हैं, उसे मजबूत कर देते हैं। अगर आपके ऊपर किसी तरह का कोई कर्जा है तो हो सकता है आपको इससे मुक्ति मिल जाए। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो हो सकता है फैसला आपके हक में आए।

शनि की दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। शनि की दृष्टि जा रही है बारहवें भाव के ऊपर। यहां पर थोड़ी सी डिस्टर्बेंस हो सकती है। शनि की दृष्टि जाएगी तीसरे भाव के ऊपर। शनि के इस मंत्र का जाप करें।

शनि मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः

शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दान हमेशा संकल्प लेकर शाम के समय ही करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!