Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Oct, 2023 10:51 AM
28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और 12 नवंबर को दिवाली है। यह दोनों दिन लक्ष्मी कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन दिनों में महालक्ष्मी को
Sharad Purnima 2023: 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और 12 नवंबर को दिवाली है। यह दोनों दिन लक्ष्मी कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन दिनों में महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय, अनुष्ठान और पूजन किए जाते हैं लेकिन दैवीय शक्तियां वहीं वास करती हैं जहां सकारात्मकता वास करती है।
मां लक्ष्मी संसार का आधार हैं। मां महालक्ष्मी मात्र धन ही प्रदान नहीं करती क्योंकि मात्र धन से ही सुख-शांति नहीं मिलती। धन से भोजन खरीदा जा सकता है लेकिन भूख और स्वास्थ्य नहीं। रुपया-पैसा हजारों के पास हो सकता है लेकिन आवश्यक नहीं रूप, यौवन, धन, पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य मिले। मां लक्ष्मी की कृपा से यह सभी उपलब्ध हो जाता है। मां लक्ष्मी सभी कुछ देने में समर्थ हैं।
सूर्यास्त के समय घर में कच्चा दूध लाकर शहद व गंगाजल मिलाएं। फिर इसके दो भाग कर लें, एक भाग से सभी पारिवारिक सदस्य स्नान करें और दूसरे भाग से सारे घर में छिड़काव करें। ध्यान रखें घर का कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए। जो दूध बच जाए उसे घर के मेन गेट के बाहर धार बना कर फैला दें।
शरद पूर्णिमा से आरंभ करके दीपावली तक ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मकता नष्ट हो जाएगी, बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी और धन संबंधित जैसी भी समस्याएं हों उनका नाश होगा। आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे।