Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 May, 2026 06:14 PM

हर वर्ष साल में नौ दिन ऐसे आते हैं जब सूर्यदेव की ऊर्जा सबसे बहुत अधिक होती है। धार्मिक दृष्टि से भी नौतपा को बेहद ही खास माना जाता है। ये साल के वो नौ दिन माने जाते हैं जब सबसे अधिक गर्मी पड़ती है।
Nautapa 2026 : हर वर्ष साल में नौ दिन ऐसे आते हैं जब सूर्यदेव की ऊर्जा सबसे बहुत अधिक होती है। धार्मिक दृष्टि से भी नौतपा को बेहद ही खास माना जाता है। ये साल के वो नौ दिन माने जाते हैं जब सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। माना जाता है कि इस दौरान सूर्यदेव सबसे सक्रिय होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा शुरु होता है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरु होकर 02 जून तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, नौतपा के दौरान गर्मी अत्यधिक बढ़ने से अग्नि तत्व का प्रभाव भी काफी बढ़ जाता है, जिसके चलते इसका असर न केवल मौसम पर बल्कि व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, धन और भाग्य पर भी पड़ता है। ऐसे में कहा जाता है कि अगर नौतपा के दिनों में कुछ खास उपाय किए जाएं, तो इससे न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है बल्कि सुख-समृद्धि के रास्ते खुल सकते हैं। कहते हैं कि इस दौरान घर की सही दिशा में सही और विशेष चीज़ें रखने से आर्थिक तंगी, कामों में रुकावट और मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे उपाय और कौन-सी हैं वे वस्तुएं है, जो नौतपा के दौरान घर में रखनी चाहिए।
गर्मियों के मौसम में पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में घर में पानी का मटका रखने से जहां एक तरफ शीतल जल पीने को मिलता है तो वहीं ये धन की तिजोरी भरने का भी काम करता है। जी हां दोस्तों, वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में पानी का भरा मटका रखने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं क्योंकि उत्तर दिशा को कुबेर देव की दिशा माना जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में मटका रखने से पैसों की तंगी दूर होती है और आय के भी नए स्त्रोत बनते हैं। हालांकि इस बात का पूरा ध्यान रहें कि पानी का मटका हमेशा भरा रहे, इसे कभी भी खाली न छोड़ें।

हिंदू धर्म में जल सेवा करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इस कड़ी गर्मी में जीवों को साफ पानी पीने के लिए नहीं मिलता है। ऐसे में अपने घर की छत या बालकनी के उत्तर-पूर्व कोने में मिट्टी का भरा बर्तन ज़रूर रखें। कहा जाता है कि इससे धन में आ रही रुकावटें कम होती हैं। करीयर और व्यापार में भी फायदा देखने को मिलता है।
नौतपा का पर्व सूर्यदेव को समर्पित होता है, ऐसे में इन नौ दिनों तक खासतौर से सूर्यदेव को जल अर्पित करना अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें और फिर उस जल में लाल फूल, थोड़े से अक्षत और मिश्री डालें और पूर्व दिशा की ओर मुख कर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। माना जाता है कि इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और मानसिक मज़बूती और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ