Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 May, 2026 02:18 PM

Vastu Tips for Main Door Doormat to Attract Wealth : जानें, वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर किस रंग का पायदान रखना चाहिए। पायदान के नीचे नमक रखने के फायदे और धन प्राप्ति के सरल वास्तु टिप्स।
Vastu Tips for Doormat: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने का अपना महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के मैन गेट पर रखा एक छोटा सा पायदान (Doormat) आपके दिन बदल सकता है? अक्सर लोग घर की डैकोरेशन पर तो लाखों रुपए खर्च कर देते हैं लेकिन एंट्रेंस पर रखे पायदान को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है और पायदान उन नेगेटिव वाइब्स को बाहर रोकने का काम करता है, जो कोई व्यक्ति अपने साथ लाता है।

दिशा के अनुसार चुनें पायदान का रंग (Doormat Color as per Direction)
पूर्व दिशा (East): इस दिशा को प्रकाश की दिशा कहते हैं क्योंकि इधर से ही सूरज उगता है। वास्तु के मुताबिक इस जगह पर नीला, हरा और काला रंग छोड़ कर किसी भी हल्के रंग का डोरमेट रखा जा सकता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम-प्यार बना रहता है।
उत्तर दिशा (North): वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में हल्के नीले रंग का डोरमेट रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस जगह पर भगवान कुबेर का वास होता है और इसी जगह से ही धन का आगमन होता है। इस रंग का पायदान रखने से घर में पैसों की बरकत बनी रहती है।
उत्तर-पूर्व दिशा (North-East Direction): घर की आर्थिक स्थिति को पहले से भी ज्यादा बेहतर करने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में हल्के पीले रंग का डोरमेट रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों के साथ-साथ घर में खुशियां भी बनी रहती हैं।
दक्षिण-पूर्व दिशा (South-east direction): वास्तु के मुताबिक इस दिशा में लाल रंग का पायदान रखना शुभ होता है। घर की उन्नति के लिए ऐसा करना फायदेमंद साबित होता है।
दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-west direction): पीले और क्रीम कलर के डोरमेट रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक तंगी दूर करने के अचूक उपाय
यदि घर में आर्थिक तंगी चल रही है तो पायदान के नीचे एक छोटे से कपड़े या कागज में लपेटकर थोड़ा सा खड़ा नमक रखें।
अपने घर को बुरी बला या कुदृष्टि से बचाने के लिए फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा पायदान के नीचे रखें।

भूलकर भी न करें ये गलतियां
किसी भी तरह का अवशेष या गंदगी पायदान पर कभी भी कोई गंदगी, धूल या अवशेष नहीं होना चाहिए। यह घर की ऊर्जा को दूषित कर सकता है।
पायदान पर किसी भी नकारात्मक चित्र या कृत्रिम प्रतीकों का इस्तेमाल न करें। जैसे कि काले रंग के चित्र या चित्रण जो नकारात्मकता को प्रकट करते हों।
पायदान को हमेशा साफ-सुथरा रखें क्योंकि गंदा पायदान घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है। नियमित रूप से इसे धोकर रखें और सुनिश्चित करें कि यह हमेशा साफ और ताजगी से भरा रहे।
