Shardiya Navratri 2025 Horoscope: शारदीय नवरात्रि की नवमी और अष्टमी पर इन राशियों पर बरसेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Edited By Updated: 28 Sep, 2025 02:01 PM

shardiya navratri 2025 horoscope

Shardiya Navratri 2025 Horoscope: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हुआ था। जो  22 सितंबर से लेकर 01 अक्टूबर तक रहेगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार शारदीय नवरात्र के आखिरी 2 दिन अष्टमी और नवमी कुछ राशियों पर मां...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2025 Horoscope: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हुआ था। जो  22 सितंबर से लेकर 01 अक्टूबर तक रहेगा। यह दिन मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित होते हैं। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है– शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। शारदीय नवरात्रि साल में होने वाली दो प्रमुख नवरात्रियों में से एक हैं, जो आश्विन माह और अंग्रेजी महीने सितंबर–अक्टूबर में आती हैं। इसे शरद ऋतु में मनाए जाने के कारण शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। यह नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना और शक्ति साधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार शारदीय नवरात्र के आखिरी 2 दिन अष्टमी और नवमी कुछ राशियों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बरसने वाला है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

PunjabKesari Shardiya Navratri 2025 Horoscope

मेष- इन राशि वालों के लिए नवरात्रि की अष्टमी और नवमी बेहद ही खास रहने वाले हैं। माता दुर्गा के आशीर्वाद से आप व्यापार और नौकरी में तरक्की करेंगे। किसी लंबी यात्रा से लाभ मिलेगा लेकिन पेट दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- नवदुर्गा को लाल पुष्प अर्पित कर लाल चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करें। 

वृष- आपको करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है लेकिन दुश्मन आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आर्थिक लाभ होंगे। घर में कोई खुशखबरी आएगी।
उपाय- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए अष्टमी और नवमी को सफेद चंदन या स्फटिक की माला से दुर्गा जी के मंत्रों का जप करें। 

मिथुन- नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए नवरात्रि की अष्टमी और नवमी बहुत शुभ रहने वाले हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। यात्रा फलदायी रहेगी।
उपाय- सफलता प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

PunjabKesari Ashtami

कर्क- बिजनेस करने वाले जातकों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार का साथ और प्यार मिलेगा। सेहत को लेकर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- अष्टमी और नवमी को सफेद चंदन या स्फटिक की माला से महामंत्र का जाप करें।

सिंह- आपको लंबे समय बाद खुशखबरी मिलेगी, जिसका बहुत समय से इंतजार था। कोई जरूरी कार्य पूरा होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
उपाय- माता को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई अर्पित करें। कीलक स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। अगर उपवास रख पाना संभव न हुआ हो तो नवरात्रि की अष्टमी और नवमी व्रत रख सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें। 
उपाय- मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करें। नवदुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला- धन लाभ के प्रबल आसार हैं। मकान खरीद सकते हैं। बच्चों की तरक्की होगी। गुस्सा नाक पर चढ़ा रहेगा, स्वभाव में मधुरता लेकर आएं। मानसिक तनाव रहेगा। 
उपाय- नवरात्रि की अष्टमी और नवमी में स्फटिक की माला से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। 

PunjabKesari Ashtami
वृश्चिक- नवरात्रि की अष्टमी और नवमी में आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और खुशहाल रहने वाला है। नया काम शुरू हो सकता है। 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें, गरीबों की सहायता करें।

धनु- घर में मां लक्ष्मी का वास होगा, नया वाहन खरीदने के आसार हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। 
उपाय- नवरात्रि की अष्टमी और नवमी में हल्दी की माला से मां बगुलामुखी के मंत्रों का जाप करें। 

मकर- आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। तन और मन की संतुष्टि के लिए थोड़ा प्रयत्न करना होगा। पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- नवरात्रि की अष्टमी और नवमी में मां दुर्गा को भोग में हलवा चढ़ाएं।

कुंभ- आपकी आर्थिक तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। विदेश जाने का सपना पूरा होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।
उपाय- नवदुर्गा को नीले पुष्प चढ़ाएं अथवा भोग में उड़द से बनी मिठाई अर्पित करें। 

मीन- व्यापार में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय रहेगा। 
उपाय- माता दुर्गा को पीली मिठाई व केले चढ़ाएं।

PunjabKesari navratri

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!