Shri Mata Vaishno Devi: देश की खुशहाली के लिए वैष्णो देवी भवन पर जारी है शत चंडी महायज्ञ

Edited By Updated: 05 Oct, 2024 10:22 AM

shri mata vaishno devi

शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष पर देश की खुशहाली की कामना लेकर वैष्णो देवी भवन पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित शत चंडी महायज्ञ जारी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष पर देश की खुशहाली की कामना लेकर वैष्णो देवी भवन पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित शत चंडी महायज्ञ जारी है। जिसमें विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। शुक्रवार को दूसरे नवरात्र के उपलक्ष पर भी एस.डी.एम भवन मुख्य जजमान के रूप में उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए इस महायज्ञ में आहुतियां डालते हुए मां भगवती का गुणगान किया गया।

इस शत चंडी महाजग के मंत्रों की गूंज समूचे वातावरण को अधिक भक्ति में कर रही हैं। श्रद्धालु दर्शनों के दौरान इस महायज्ञ की मंद-मंद खुशबू का एहसास कर रहे हैं। इस महायज्ञ के अंत में कंजक पूजन सहित भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!