Shri Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन पर तीसरे नवरात्र की सुबह 'तेरी जय हो भवानी, जय-जय वरदानी' भजन से झूमा अटका सथल

Edited By Updated: 06 Oct, 2024 07:32 AM

shri mata vaishno devi

शनिवार की सुबह वैष्णो देवी भवन पर आयोजित अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक संजीव कोहली द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। इस दौरान

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): शनिवार की सुबह वैष्णो देवी भवन पर आयोजित अटका आरती के दौरान प्रसिद्ध गायक संजीव कोहली द्वारा अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उन्होंने " तेरी जय हो भवानी जय जय वरदानी" भजन गाकर अटका स्थल पर बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अटका स्थल पर बैठे वक्त हर प्रस्तुति पर झूमते हुए मां भगवती के समक्ष नमन कर हाजिर लगाते नजर आए। वही भक्त अटका स्थल पर हुई सजावट का भी लुत्फ उठाते नजर आए।

वही इस दौरान कोहली द्वारा "मां की चुनर लहराए भवन सर सर सर, पांच फल प्रसाद में पंचमेवा साथ में, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बंटूगी, जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी गई। हर प्रस्तुती पर अटका स्थल में बैठे भक्त तालियों के साथ कलाकार की हौसला अफजाई करते नज़र आये। जिसके बाद माता की पुजारी गोपाल दास द्वारा भक्तों को तीसरे नवरात्र की पूजा-अर्चना का महत्व बताते हुए आशीर्वाद दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!