हर ऐशो-आराम का लेना चाहते हैं आनंद तो शुक्र ग्रह को इस तरह करें प्रसन्न

Edited By Updated: 28 Nov, 2019 02:06 PM

shukra grah effects in horoscope

क्या आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा हो, अब आप सोच रहें होंगे भला दुनिया का ऐसा कौन सा व्यक्ति होगा जो ऐसा न चाहता हो।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
क्या आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा हो, अब आप सोच रहें होंगे भला दुनिया का ऐसा कौन सा व्यक्ति होगा जो ऐसा न चाहता हो। भई हर व्यक्ति की यही कामना होती है कि उसका जीवन सुख समृद्धि, वैभव, तथा यश कीर्ति से भरपूर हो। परंतु अब हर किसी का ये सपना सच हो ये भी ज़रूरी नहीं है। अरे अरे क्यों नहीं हो सकता है, हर किसी का ये सपना सच हो सकता है। परंतु इसके लिए थोड़ी मेहनत करना होगी। अब सोच रहे होंगे कि अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं पाने के लिए मेहनत तो हर कोई करता है। तो आपको बता दें थो इसके अलावा थोड़ी सी मेहनत अपनी कुंडली के ग्रहों की सुधारने के लिए करनी होगी।
PunjabKesari, शुक्र ग्रह, Shukra Planet
अब आप सोचेंगे कि भला कुंडली के ग्रहों का इससे क्या संबंध। तो बता दें प्रत्येक व्यक्ति की सफलता व असफलता कुंडली में शुक्र ग्रह के प्रभाव पर निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अनुसार किसी के अच्छे भाग्य के बारे में जानना हो तो उसकी कुंडली में शुक्र की दशा जान लेनी चाहिए।

आइए जानते हैं शुक्र ग्रह से संबंधित खास बातें-
कहा जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र और मंगल का षडाष्टक योग बन रहा हो,  मंगल से शुक्र आठवें भाव में एवं शुक्र से मंगल छठे भाव में हो व साथ ही शुक्र सूर्य की सिंह राशि के मघा नक्षत्र में हो तो तब शुक्र अधिक बलवान होता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र इस तरह बलवान होता है, वह जीवन में अपार धन-संपत्ति का स्वामी बनता है।

शुक्र के बलवान होने का प्रभाव-
ऐसा कहा जाता है जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मज़बूत होता है, उसे नौकरी, व्यापार या व्यवसाय में भरपूर धन लाभ प्राप्त होता है।
PunjabKesari, शुक्र ग्रह, Shukra Planet
ज्योतिष विशेषज्ञों बताते हैं जिस जातक को नौकरी आदि में किसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो उसे अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मज़बूत करने के लिए स्फटिक की माला को चंदन का इत्र लगाकर, निम्न मंत्रों का 108 जाप करें।  

शुक्र मंत्र-
।। ॐ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम: ।।          
।। ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: ।।
।। ॐ वस्त्रं मे देहि शुक्राय स्वाहा ।।

बता दें इसके अतिरिक्त शुक्रवार के दिन कुछ समय रखने के लिए शुक्र क्रिस्टल को गंगाजल रख दें बाद में इस गंगाजल का पूरे घर एवं व्यापार स्थल पर छिड़काव करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली रूकावटें दूर हो जाती हैं।  
PunjabKesari, Rich people

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!