Chanakya Niti : मुश्किल वक्त में भी सकारात्मक रहना चाहते हैं तो अपनाएं चाणक्य नीति के ये 5 सीक्रेट

Edited By Updated: 16 May, 2026 12:27 PM

chanakya niti

चाणक्य को अपने समय का सबसे ज्ञानी औक बुद्धिमान लोगों में से एक माना जाता है। चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में बहुत विस्तार में बताया गया है, जो आज के समय में हमें सही रास्ता दिखाती है।

Chanakya Niti : चाणक्य को अपने समय का सबसे ज्ञानी औक बुद्धिमान लोगों में से एक माना जाता है। चाणक्य नीति में हर चीज के बारे में बहुत विस्तार में बताया गया है, जो आज के समय में हमें सही रास्ता दिखाती है। कहा जाता है कि चाणक्य के सिद्धांतों पर चलकर एक सफल और कामयाब व्यकित के साथ-साथ अपनी पारिवारिक जीवन को भी ठीक रखा जा सकता है। कुछ लोगों को आपके देखा होगा कि कितनी भी बड़ी क्यों न मुसीबत आ जाएं, वो हर परिस्थिति में शांति और धैर्य बनाएं रखते हैं। वहीं, कुछ लोग छोटी सी भी मुसीबत को बर्दास्त नहीं कर सकते और जल्दी ही घबराने लगते हैं। चाणक्य का कहना है कि जो लोग बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी हंसकर सहन कर लेते हैं। वो हर परिस्थिति में अपने आप को ढालना सीख जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि मुश्किल वक्त में भी सकारात्मक बनाएं रखने के लिए चाणक्य नीति के कौन से सीक्रेट अपनाने चाहिए। 

Chanakya Niti

सेल्फ-कंट्रोल की ताकत
चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में अपने मन को शांत करना जानता है। ऐसे व्यक्ति के अंदर सेल्फ-कंट्रोल की ताकत ज्यादा होती है। चाणक्य का कहा है कि जो व्यक्ति अपने मन को किसी भी परिस्थिति के हिसाब से ढाल लेता है और किसी मुसबीत के समय घबराने की बजाय अपने मन को शांत रखकर उस मुसीबत को हल करने का प्रयास करता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में खुश रहता है।

Chanakya Niti

किसी से ज्यादा उम्मीदे न रखना 
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति दूसरों से ज्यादा उममीदें नहीं लगाता और अपने आप में खुश रहने की कोशिश करता है। ऐसे   अपनी इच्छाओं और एक्सपेक्टेशंस पर कंट्रोल कर लेते हैं और वह मेंटली भी काफी ज्यादा स्ट्रांग हो जाते हैं। क्योंकि दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद लगाने से हमें निराशा भी उतनी ही ज्यादा होती है । 

हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना 
चाणक्य के अनुसार, कोई भी परिस्थिति में अपने आप को ढालना और अपने मन को हमेशा पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। जीवन में खुश रहने और सफलता राने के लिए सकारात्मक सोच को सबसे बड़ी शक्ति माना गया है। ऐसे लोग अच्छे से जानते हैं कि बुरा वक्त जल्द ही निकल जाएगा और अच्छा समय भी जल्द आएगा। 

Chanakya Niti

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!