Skanda Shashti 2021: जीवन की हर कठिनाई से पार लगाएंगे कुमार कार्तिकेय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 May, 2021 06:22 AM

skanda shashti

कार्तिक षष्ठी प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता यह है कि आज के दिन ही शिव जी और माता पार्वती की पहली संतान कुमार कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Skanda Sashti May 2021: कार्तिक षष्ठी प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता यह है कि आज के दिन ही शिव जी और माता पार्वती की पहली संतान कुमार कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इस दिन कुमार कार्तिकेय जी की आराधना व पूजन का विशेष महत्व है। कार्तिकेय जी के 6 मुख हैं। इनका विवाह देवसेना षष्ठी देवी से हुआ है। कुमार कार्तिकेय जी के पास माता पार्वती द्वारा दी गई अमोघ शक्तियां हैं। इन्हें देवताओं का सेनापति माना जाता है। तारकासुर के वध के बाद देवताओं ने इन्हें सदैव युवा रहने का वरदान दिया था। दक्षिण भारत में इनकी मुरुगन एवं सुब्रमण्यम स्वामी के रूप में आज के दिन विशेष पूजा की जाती है। इनके भक्तों को माता पार्वती और शिव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन की हर कठिनाई से पार होने के लिए कार्तिक जी की शरण में जाएं और अपने श्रद्धा सुमन इस प्रकार से अर्पित करें।

PunjabKesari Skanda Shashti

2021 Masik Skanda Shashti Pooja आज के दिन कुमार कार्तिकेय जी को 3 प्रकार की वस्तुएं जैसे कि मयूर पंख, मिठाई, पुस्तक, मयूर कलम, सफेद चंदन, लाल वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।

कार्तिकेय षष्ठी को चम्पा षष्ठी भी कहते हैं। प्रभु को चम्पा के पुष्पों की माला अर्पित करने से जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल होगी। संतान सम्बन्धी परेशानी भी दूर होती है।

PunjabKesari Skanda Shashti

आज कुमार कार्तिकेय जी के साथ-साथ षष्ठी माता की पूजा करने पर जिन लोगों को संतान प्राप्ति में दिक्कत है। वह भी दूर हो जाती है।

आज किसी बालक को घर पर भोज कराने से अनेका-अनेक लाभ मिलते हैं।

कुमार कार्तिक के नामों का जाप करने से दुष्टों पर विजय प्राप्त होती है।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

PunjabKesari Skanda Shashti

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!