Tarot Card Rashifal (19th january, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Jan, 2021 01:23 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी। लंबे समय से अगर किसी सरकारी काम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी। लंबे समय से अगर किसी सरकारी काम से परेशानी आ रही है तो उसमें आपको शुभ समाचार मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान मंदिर में छुआरे चढ़ाएं।

वृष- व्यवसाय और प्रेम संबंधी आज का दिन शुभ जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतित होगा। कहीं बाहर घुमने-फिरने जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
उपाय- राधाकृष्ण मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। काम की व्यस्तता के कारण थकान का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। काम को सराहना मिलेगी।
उपाय- हरे रंग की चुनरी छोटी कन्याओं को दान में दें।

कर्क- थोड़ा संवेदनशील हो सकते हैं। किसी की कही हुई छोटी सी बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। नौकरी संबंधी आपको कुछ अच्छा समाचार मिलने की भी संभावना है। धन का संचय करके रखें।
उपाय- कच्चे दूध का तिलक मस्तक पर लगाएं।

सिंह- आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। पैसों की कहीं अधिक मात्रा में प्लानिंग बन सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी जॉब की तलाश में हैं तो अच्छा आॉफर मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- दूध से बना हलवा गरीबों में बांटें।

कन्या- आज का दिन आर्थिक रुप से बहुत अच्छा रहने वाला है। संपन्नता आपके द्वार पर खुद चलकर आएगी। पुत्री पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में किसी व्यक्ति के आगमन की संभावना बन सकती है।
उपाय- मां दुर्गा का पाठ करें।

तुला- आज का दिन धन से संबंधित अच्छे समाचार लेकर आएगा। फंसे हुए पैसे मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। नए-नए आइडिया और इमेजिनेशन करने की शक्ति में वृद्धि होगी।
उपाय- गाय का चारा खिलाएं।

वृश्चिक- आज का दिन बहुत सारी पारिविरिक खुशियां लेकर आने वाला है। फैमिली के साथ अच्छा समय व्यतित करेंगे, कहीं घुमने की भी प्लानिंग बन सकती है। इलैक्ट्रिनिक सामान या वाहन खरीदने की प्लानिंग हो सकती है।
उपाय- हनुमान मंदिर जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु- स्टूडेंट्स के जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको किसी प्रतियोगिता में सफलता भी मिल सकती है। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।
उपाय- मां काली के मंदिर में मीठा पान चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक रुप से थोड़ी तंगी का अनुभव हो सकता है। परिवार का स्पोर्ट बना रहेगा। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी बड़े निवेश की प्लानिंग न करें।
उपाय- गरीबों में गर्म कपड़े दान दें।

कुंभ- आज का दिन आर्थिक रुप से काफी हद तक लाभदायक रहेगा।  को कर्ज देने से बचें। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
उपाय- कुत्ते या कौए को मीठी रोटी खिलाएं।

मीन- आज का दिन थोड़ा धार्मिक कामों से जुड़ा हो सकता है। घर में कोई मंगल कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरु करें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय- अंधे व्यक्ति को भोजन करवाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!