Tarot Card Rashifal (15th july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 15 Jul, 2021 09:40 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन अत्यधिक धन खर्च वाला रहेगा। शेयर मार्कीट में निवेश के लिए दिन शुभ है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन अत्यधिक धन खर्च वाला रहेगा। शेयर मार्कीट में निवेश के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
उपाय- 1 कमल का पुष्ण विष्णु जी को चढ़ाएं।

वृष- शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धी हासिल होगी। परिवार का अधिक सहयोग मिलेगा। किसी की ईर्ष्या के पात्र बन सकते हैं। धन संबंधी दिन सामान्य है। आवगमन के योग बन रहे हैं।
उपाय- मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर दबाएं।

मिथुन- आज आपके पड़ोस में कोई विशेष आयोजन हो सकता है। अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतित करेंगे। अपने आसपास के माहौल को अच्छा बनाकर रखें। धन अर्जन के भी योग हैं।
उपाय- मशरुम मंदिर में चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन करियर में  मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। अच्छे मौके को हाथ से न जाने दें। काम के सिलसिले में कहीं दूर भी जाना पड़ सकता है।
उपाय- सरसों के तेल में बने पकौड़े श्रमिकों को दान करें।

सिंह- आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ से आपको थकावट हो सकती है। पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरु करने की योजना बन सकती है। मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- गुड लक के लिए मयूर पंख अपने पास रखें।

कन्या- आज का दिन बाजार में तेजी की स्थिती रहेगी लेकिन सट्टा या लॉटरी के लिए दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक खर्चें बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा व्यतित होगा।
उपाय- गुड़ चने का भोग संतोषी माता को लगाएं।

तुला- आज कार्यस्थल में की गई मेहनत अच्छा परिणाम देगी। बॉस से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। प्रॉपर्टी या कारोबार से रिलेटिड समस्या सुलझेगी। आपकी बहन का विशेष सहयोग आपको मिलेगा।
उपाय- आंवला की पूजा करें।

वृश्चिक- आज आपको कुछ खास लोगों से सहायता मिलेगी। किसी को पैसे उधार देने से बचें। पारिवारिक जीवन में समय अच्छा व्यतित होगा। खुशियों में वृद्धि होगी। अपने नीरस जीवन में रोमांस भरें।
उपाय- गुल्लर के पेड़ के नीचे कुछ समय व्यतित करें।

धनु- आज नौकरी में आपको मान-सम्मान व तरक्की मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। ये समय लाभ कमाने वाला रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अचानक घुमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- अपनी कलाई पर पिंक रंग का रेशमी धागा बांधें।

मकर- आज परिवार में कुछ विवाद खड़ा हो सकता है। सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ेगा। प्रापर्टी से सबंधित मामले आगे बढ़ेंगे। उदर संबंधी परेशानी रहेगी। किसी रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
उपाय- सफेद मलमल के कपड़े में चावल बांधकर अपने पास रखें।

कुंभ- धन आगमन के अच्छे अवसर बनेंगे। आज आप में ऊर्जा बनी रहेगी। कुछ जरुरी काम निपटेंगे। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्तय जीवन भी अच्छा रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक नाभि, जुबान और मस्तक पर लगाएं।

मीन- आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। मजबूती से लिए गए निर्णय आपको लाभ दिलवाएंगे। घर की साज-सजावट पर धन खर्च हो सकता है। साथी के साथ थोड़ी-बहुत बहस हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- हरी पालक गाय को खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!