Tarot Card Rashifal (9th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Aug, 2021 07:44 AM

tarot card rashifal

मेष: आज आपको किसी नए व्यापार की ऑफर मिलेगी। आप बड़ी उलझनों से निकलकर राहत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपको किसी नए व्यापार की ऑफर मिलेगी। आप बड़ी उलझनों से निकलकर राहत महसूस करेंगे। आय के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन संचय की आदत आपको लाभ दिलाएगी।
उपाय: नीम के पेड़ की जड़ में सरसों का तेल डालें।

वृष: विद्यार्थी जीवन में अकारण ही परेशानी आ सकती है। अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बढ़ाने की ज़रूरत है। आर्थिक तंगी दूर होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़ी खुशी आएगी।
उपाय: चीनी की खाली जूट की बोरी छत पर रखें।

मिथुन: आज साहित्य से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। आपकी कल्पना शक्ति कई अनमोल रचनाएं पैदा करेगी। आर्थिक रूप से लाभ मिलता रहेगा। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: छोटी कन्याओं को बर्फी बांटें।

कर्क: कुछ रोमांचक बातें आज आपके मन को प्रफुल्लित रखेंगी। दिन खुशनुमा बीतेगा। परिवारजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। पूर्वजों द्वारा चलाए व्यापार से आपको लाभ मिलेगा।
उपाय: महिषासुर मर्दिनी का पाठ करें।

सिंह: समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य साथ दे रहा है। अपनी लव लाइफ को और भी इंटरेस्टिंग बनाने का प्रयत्न करें। अपने से बड़े लोगों के साथ विवाद से नुकसान होगा।
उपाय: भगवान विष्णु को स्ट्रॉबेरी का भोग लगाएं।

कन्या: यात्रा के योग बन रहे हैं। जो शुभ फल प्रदान करेगी। अपने बड़ों के रीति-रिवाजों को न छोड़ें। आपको अपने जीवन साथी के घरवालों से विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। माता का विरोध आपको नुकसान देगा।
उपाय: हरे मटर कहीं लंगर में दान करें।

तुला: सरकारी कामों में थोड़ा धैर्य रखने की आवश्कता है। आपकी बहन का विशेष साथ आपको मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन उधार न दें।
उपाय: सतरंगी वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको अच्छा फल देगी। नेटवर्किंग के कामों में लाभ मिलेगा। जब भी आप किसी नए लोगों से सम्पर्क करें, अपने मन के राज़ उजागर न करें।
उपाय: तांबे के सर्प शिवलिंग पर चढ़ाएं।

धनु: धन खर्च होगा। घर में कोई बदलाव आ सकता है। व्यापारियों को निवेश से लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता में जीत हासिल होगी। पेट संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
उपाय: केसर की खीर दान करें।

मकर: आपको विवाह संबंधी कार्यों पर धन खर्च करने पड़ेंगे। शॉपिंग और बैंक में समय बीतेगा। नौकरी के लिए किसी मित्र की सहायता लें, व्यापार में उन्नति होगी। अपने कुटुंब में वृद्धि के योग हैं।
उपाय: काले चने दान करें।

कुंभ: हॉस्पिटल में किसी अपने के जाने के योग हैं। धन संचय कम होगा। गोल्ड खरीदारी का मन हो सकता है। रूटीन से हट कर कार्य करने में आनंद आएगा।
उपाय: काला नमक गौओं को डालें।

मीन : आपके पास जॉब ऑफर आ सकती है। मित्रता में पैसे का लेन-देन न रखें। पार्टनर को कोई उपहार देने पर धन खर्च होगा। संतान के मित्रों से लाभ मिलेगा।
उपाय: मीठी रोटी कौओं को डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!