Tarot Card Rashifal (4th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Aug, 2021 08:03 AM

tarot card rashifal

मेष: सरकारी कामों में व्यस्त रहेंगे। उलझें मसले किसी मित्र की सहायता से सुलझेंगे। दांपत्य जीवन परेशानी के दौर से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सरकारी कामों में व्यस्त रहेंगे। उलझें मसले किसी मित्र की सहायता से सुलझेंगे। दांपत्य जीवन परेशानी के दौर से गुज़र रहा है। काम में निरंतरता बनाए रखें। सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी। 
उपाय: भेड़ को शकरकंद खिलाएं।

वृष: नौकरी में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में घाटे का सौदा होने के आसार हैं। धन सम्बन्धी निर्णय लेने में जलदबाजी न करें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने के भी चांसेस बन रहे हैं।
उपाय: गौ सेवा करें।

मिथुन: खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की चिंता बनी रहेगी। निवेश करने के लिए दिन ठीक है परन्तु बड़ा रिस्क न लें। 
उपाय: विधवा स्त्रियों को चप्पलें दान करें।

कर्क: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। घर से जुड़े मामलों से तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ाएं, अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी तीसरे के कारण अनबन हो सकती है। 
उपाय: पीली सरसों घर के द्वार पर बांधें।

सिंह: संतान पक्ष से चिंता बनी रहेगी। व्यापार में अड़चने आ सकती हैं। विवाह निमंत्रण आने के योग हैं। किसी प्रियजन से भी मुलाकात होगी। धन की आवक कम हो सकती है। 
उपाय: दूध का हलवा बांटें।

कन्या: तकनीकी शिक्षा प्राप्ति हेतु धन खर्च होगा। नए कोर्स या शिक्षा प्राप्ति ग्रहण के लिए भी समय उपयुक्त है। व्यापार में अपने भाई की सहायता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
उपाय: किन्नरों को अंगूर दान करें।

तुला: धन उधार लेने का विचार बन सकता है। व्यापार में किसी का निवेश करवाने से स्थिति में सुधार हो सकता है। दिल से सम्बन्धी परेशानी आने के लक्षण हैं। अपने समय का सदुपयोग करें और सही समय पर निर्णय लें। 
उपाय: मिठाई किसी सफाई कर्मचारी को दें।

वृश्चिक: पहले से नियोजित कार्यों में विलम्ब हो सकता है। कई कार्य स्थगित हो सकते हैं। धन की आवक में भी दिक्कत आ सकती है। जमीन-जायदाद के मामले निपटने में अभी समय और लगेगा। 
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु: नौकरी के स्थायीकरण होने की सूचना मिल सकती है। प्रेम सम्बन्ध में नजदीकियां आएंगी। आपके साथी से आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। बड़े लोगों का साथ आपको कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिलवा सकता है। 
उपाय: विष्णु जी की आराधना करें।

मकर: जॉब ऑफर आने के योग हैं। पेट सम्बन्धी तकलीफें बढ़ सकती हैं। रिश्तेदारी से कोई दुखद समाचार आएगा। जीवन के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें। व्यर्थ के मित्र न बनाएं, जो आपकी सोच को नेगेटिव बनाते हैं। 
उपाय: लाल रंग से परहेज़ करें।

कुंभ: माता-पिता से धन प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक रूप से समय में परिवर्तन आएगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बहनोई का साथ ले सकते हैं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खरीदने की प्लानिंग बनेगी। 
उपाय: पुस्तकें दान करें।

मीन: अनजान व्यक्तियों से घर और पैसों के मसले डिस्कस न करें। पड़ोस के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। व्यापार में रुकावट आ सकती है। कर्ज का बोझ भी बढ़ने के योग हैं। निजी कार्यों में समय व्यर्थ होगा। 
उपाय: सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!