Tarot Card Rashifal (4th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jun, 2021 07:06 AM

tarot card rashifal

मेष: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा। 
उपाय: कीकर की दातुन करें।

वृष: उन्नति का अवसर है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। 
उपाय: लाल गाय की सेवा करें।

मिथुन : भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होने के साथ ही आर्थिक संकट भी दूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
उपाय: लोबान को घर के बाहर काले कपड़े में लपेटकर कर टांगे।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। भवन भूमि के मामले में यथावत रहेंगे। 
उपाय: नीले मोती जमीन में दबाएं।

सिंह: आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी के प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। 
उपाय: गुड़ की रोटी बना कर गाय को डालें।

कन्या: व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 
उपाय: सतनाजा पक्षिओं को डालें।

तुला: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। किसी पुराने अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। 
उपाय: गौमूत्र से जौं धोकर लाल कपड़े में बांध कर रखें।

वृश्चिक: कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव सम्भव है। 
उपाय: लकड़ी की छड़ी किसी बुजुर्ग को दें।

धनु: पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। 
उपाय: गुलाब जामुन किसी साधु को दान करें।

मकर : सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। 
उपाय: शिव जी को सफेद वस्त्र चढ़ाएं।

कुम्भ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। 
उपाय: मिट्टी के बर्तन में दही डालकर मन्दिर में चढ़ाएं।

मीन: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। 
उपाय: नमक दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!