Tarot Card Rashifal (12th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jul, 2021 09:26 AM

tarot card rashifal

मेष: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।
उपाय: पेठा मन्दिर चढ़ाएं।

वृषभ: आज सोच के विपरीत कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें।
उपाय: कपूर धर्म स्थान में प्रज्वलित करें।

मिथुन: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका के बीच पुराने रोग उभरने की संभावना है।
उपाय: पालक गाय को खिलाएं।

कर्क: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है।
उपाय: गाय का घी शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सिंह: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात शुभ रहेगी, लाभ की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
उपाय: गुड़ की मिठाई बांटें।

कन्या: समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सुख-शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना होगा।
उपाय: आंवले का मुरब्बा गरीबों में बांटें।

तुला: अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। सजग रहे, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। कोई शुभ कार्य हो सकता है। 
उपाय: अचार और रोटी सफाई कर्मचारी को दें।

वृश्चिक: यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है।
उपाय: तीन पत्र बिल्व के लेकर शिव जी को चढ़ाएं।

धनु: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए आवास के योग बन रहे हैं। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। कॅरियर को लेकर निराश न हों, जल्द समय बदलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।
उपाय: मक्का का दान करें।

मकर: अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाएं। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
उपाय: गुलाब जामुन मजदूरों को खिलाएं।

कुंभ: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।
उपाय: काले चने दान करें।

मीन: आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। ‍बोलने से पहले विचार करें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। 
उपाय: पतिसा मन्दिर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!