Tarot Card Rashifal (29th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 29 Oct, 2021 09:41 AM

tarot card rashifal

मेष: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें।

वृष: पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों के आगमन की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

मिथुन: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ संभव है। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव हैं। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें।

कर्क: मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं।

सिंह: विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।

कन्या: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें। किसी की बातों में न फंसे और खुद को परिपक्व बनाएं। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार बदलें, अच्छा होगा। आपकी आदतों के कारण आपके अपनों से दूरिया बना लीं हैं।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर किसी की ओर आकर्षित होंगे। आज भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आज आपका विरोध करेंगे।

कुंभ: परिवार और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने में सक्षम होंगे। मजबूत इच्छाशक्ति और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको पिता से लाभ मिल सकता है।

मीन: रिश्‍तों में दूरियां बढ़ने की वजह से आप पुराने रिश्‍तों को छोड़कर नए के बारे में विचार कर सकते हैं। बच्चों पर खर्च करना पड़ सकता है और नियमित कार्यों में विलंब हो सकता है। पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!