Tarot Card Rashifal (5th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 05 Nov, 2021 09:47 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके ऊपर यदि कोई परेशानी आएगी तो आप उसका सामना साहस से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके ऊपर यदि कोई परेशानी आएगी तो आप उसका सामना साहस से करेंगे और जो कार्य निर्भीकता से करेंगे, उसमें सफल रहेंगे।

वृष: विद्यार्थियों ने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा दी हुई थी तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आज आप अपने काम को न टालें।

मिथुन: आज का दिन दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है।

कर्क: व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने लाभ के अफसरों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं।

सिंह: संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। धन में वृद्धि होगी।

कन्या: आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है।

तुला: नौकरी कर रहे जातकोे को आज अपने अधिकारियों से मदद मांगनी पड़ सकती है। यदि आज आप अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन हर मामले में सावधानी बरतनी होगी। यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति संबंधित वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी आज आपको चुपचाप सहना होगा नहीं तो रिश्तोे मेे दरार पड़ सकती है।

धनु: आज अपने ससुराल पक्ष के व्यक्ति से उधार मांगेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपका यदि कोई कार्य धन की वजह से लटका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की देख आज मन मेे प्रसन्नता होगी।

मकर: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं। कुंवारों की शादी का प्रोग्राम बनेगा। आज आपकी माता जी से यदि आप किसी प्रकार की मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।  

कुंभ: आज बिजनेस और जॉब में मनचाहे लाभ प्राप्त होंगे। धन लाभ होने के अच्छे योग हैं। किसी उम्र दराज व्यक्ति पर दिल आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके फेवर में रहेंगे। किसी करीबी से बहस होगी।  

मीन: आज किसी बड़ी डील के फाइनल होने के आसार हैं। परिवार में भी आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!