Tarot Card Rashifal (26th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 Dec, 2021 09:12 AM

tarot card rashifal

मेष: आज दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आज बहुत काम आएगी।

वृष: आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

मिथुन: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से जायेंगे।

कर्क: आज कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसे उधार न दें।

सिंह: आज दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

कन्या: आज स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

तुला: आज दिन शानदार रहेगा। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि अच्छे से संभाल लेंगे। व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

वृश्चिक: साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है।

धनु: आज दिन मिलाजुला रहेगा | इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे।

मकर: किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। धन अर्जन करने के प्रयास बढ़ेंगे।

कुंभ: दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में नाम होगा। आज मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे।

मीन: सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे।  सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। नौकरी पाने की इच्छा पूरी होगी।

नीलम
8847472411

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!