Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Dec, 2021 09:16 AM

मेष: आज लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता कोई बड़ा गिफ्ट देंगे,
मेष: आज लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता कोई बड़ा गिफ्ट देंगे, जिससे बड़े ही खुश नजर आयेंगे। ऑफिस में सीनियर्स भी काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
वृषभ: तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं। मन आनंदित रहेगा। दिनचर्या में तब्दीली आ सकती है।
मिथुन: आज दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कार्यों की आज प्रशंसा होगी। कार्यों में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क: आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। दिल से जुड़े रिश्ते अधिक लाभ देंगे।
सिंह: आज दिन सामान्य रहेगा। काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज थोड़े उलझन में रहेंगे। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना अच्छा रहेगा।
कन्या: आज किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल होंगी।
तुला : आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा।
वृश्चिक: आज अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सभी परेशानियों का अंत होगा। किसी रोमांचित करने वाली घटना के साक्षी बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
धनु: आज दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा।
मकर: महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर का सहयोग मिलता रहेगा। मजदूर की मजदूरी समय पर देने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
कुंभ: आज दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
मीन: व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आज आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
नीलम
8847472411