Tarot Card Rashifal (21st September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Sep, 2022 08:26 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। छात्रों की सच्चे मन से की गई मेहनत रंग लाएगी। किसी सामाजिक काम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। छात्रों की सच्चे मन से की गई मेहनत रंग लाएगी। किसी सामाजिक काम को करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से उपहार मिलने के चांस हैं। अगर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो अधूरे काम भी समय रहते पूरे हो जाएंगे। 

वृषभ- परिवार के साथ मौज-मस्ती करने का आज पूरा मौका मिलेगा। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग  व्यापारी हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ है, उनका दोबारा से पैचअप होने की संभावना है। सेहत बेहतरीन रहेगी। 

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक- दूसरे की मदद करेंगे। लव पार्टनर से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। 

कर्क- कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है, वाणी में सौम्‍यता बनाए रखें। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होने के चांस हैं। खान-पान का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह- आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा। नई संपत्ति को खरीदने का मन बनाया है, तो यह इच्छा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के सहयोग से आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कन्या- आज हर तरफ से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। सारी परेशानियां दूर होने से परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस वालों की आर्थिक स्थिति गजब की रहेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी के भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, इससे पढ़ाई से मन भटक सकता है। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। कोई भी फैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। नौकरीपेशा लोगों को फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। सामाजिक कार्यों में मन लगाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मित्र से धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन के ठेस पहुंचेगी। 

वृश्चिक- जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर वालों के साथ कहीं घुमने जाएंगे। युवा लोग करियर पर फोकस करेंगे। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय की चिंता सता रही है तो उसका समाधान जल्द ही खोज निकालेंगे। व्यापार में बुद्धि से काम लेंगे तो सफलता जरूर हाथ लगेगी। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।  

धनु- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। लंबे समय से कोर्ट केस चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण विवादों से भी छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ेगी, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। अपने सारे कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, भारी नुकसान हो सकता है। कमर दर्द से राहत मिलेगी। 

मकर- आज धन प्राप्ति का दिन रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकार में वृद्धि होगी, जिसके कारण उनके कार्य बढ़ते नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के विषय में सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी उपहार भेंट करेंगे। सायंकाल के समय मंगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 

कुंभ- आज का दिन सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि किसी कार्य को विश्वास के साथ करेंगे, तो वह भरपूर लाभ देगा। नौकरी में सहयोगी कर्मचारियों के साथ कार्य करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की कार्यक्षेत्र में उन्नति को देखकर आपका भी मन प्रसन्न होगा। बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा।

मीन- सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। अध्यात्म व ज्ञान के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजा-पाठ आदि में मन लगेगा। व्यापारी धन लाभ के चक्कर में कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर धन लाभ अवश्य कराएंगी और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

PunjabKesari kundlitv

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!