Tarot Card Rashifal (1st october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Oct, 2022 08:27 AM

tarot card rashifal

मेष- शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप भी उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ मनमुटाव समाप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप भी उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ मनमुटाव समाप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। व्यवसाय की बात करें तो कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- आज समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय बेहतर होगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाएंगे, अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। व्यवसाय में गलतफहमी हो सकती है। छिपी हुई कुछ बातें सामने आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से दिन थकान भरा रहेगा।

मिथुन- मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे मन खुश रहेगा। दोस्तों से बातें शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे। संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं तो तरक्की के कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं। व्यवसाय वालों को आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क- किसी मित्र की मदद से काम बन जाएंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में रूझान बढ़ेगा। दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर सकता है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, भाग्य उनको कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाला है। राजनीति में धैर्यपूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी। सिर दर्द की समस्या का उचित इलाज मिलेगा।

सिंह- जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। लव पार्टनर का सम्मान करेंगे। मन में सकारात्मकता रहेगी। साथ ही सेहतमंद भी रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जहां तक बात है ऑफ़िस की तो किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन मुताबिक पूरा होने से प्रसन्न रहेगा।

कन्या- आज कोई काम कुछ समय के लिए अटकने की संभावना है, जिम्मेदारियों के बोझ से मूड खराब न होने दें। स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। इसके अलावा ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे।

तुला- पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल होंगे। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाए रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए स्पैश्ल साबित होंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। व्यवसाय में सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, अच्छी खबर मिलेगी। रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर मौके मिलेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार मन में आएंगे।

धनु- दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। युवाओं को भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। व्यवसाय में कामकाज निपटाने के लिए कुछ नए तरीके मिलेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है। राजनैतिक मामलों में पड़ने से बचें।

मकर- कोई बना बनाया काम बिगड़ने की आशंका है, जिसकी वजह से परिवार के साथ व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। ऑफिस के किसी काम में ज्यादा टाइम लग सकता है। मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है।  

कुंभ- आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कॉन्फिडेंस के दम पर लगभग हर काम में सफल होंगे। बिजनेस में किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं।

मीन- परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इसके अलावा वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। युवाओं की कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।

PunjabKesari kundlitv

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!