Tarot Card Rashifal (11th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Feb, 2024 07:01 AM

tarot card rashifal

मेष- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में बहुत से आर्डर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों में प्रमोशन होने की चांस बन रहे हैं। दोस्तों के साथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में बहुत से आर्डर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों में प्रमोशन होने की चांस बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। जो लोग पहली जॉब ढूंढ रहे हैं उन्हें नौकरी मिलने की सम्भावना है।

वृष- आज वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं, चोट लगने की सम्भावना है। नौकरी करने वालों का समय ठीक-ठाक ही रहेगा।  युवा वर्ग अपनी गलती की वजह से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। अपनी वाणी किसी को चोट पहुंचा सकती है, ध्यान रखें।

मिथुन- आज मिथुन राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। जो लोग शादी के इंतजार में हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। संतान की सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

कर्क- आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान कैंसल हो सकता है। छात्रों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ किसी कला में भी लगेगा। युवाओं को इंटरव्यू बहुत बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी, खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह- आज भूमि या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें नहीं तो परेशानी पैदा हो जाएगी। कब्ज को सही करने के लिए जंक फ़ूड से परहेज रखें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

कन्या- आज काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने काम से काफी खुश रहेंगे। प्रेम संबंध को परिवार की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है। मानसिक स्वास्थ्य को सही करने के लिए पूजा-पाठ में ध्यान लगाएंगे।

तुला- आज रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।आध्यात्मिक बातों से मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नींद संबंधी परेशानी होने की संभावना है।

वृश्चिक- आज आय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अपने काम की वजह से आकर्षण का केंद्र बनेंगे। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। संतान और प्रेम के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। सेहत सही रहेगी।

धनु- आज धनु राशि के जातक कार्यक्षेत्र में किसी काम की वजह से लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। व्यापार में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। शाम के समय पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। छात्र अपने पढ़ाई के क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।

मकर- आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कार्यस्थल पर माहौल कुछ अशांत सा रहेगा। बच्चों की कोई अनचाही जिद पूरी करनी पड़ सकती है। घुटनों से संबंधित दर्द फिर से वापिस उठ सकता है।

कुम्भ- आज ऑफिस का माहौल कुछ राजनीति वाला रहेगा। युवा दूसरों की बजाय अपने जीवन के लिए खुद फैसला लें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। ट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम में जाने का मौका मिलेगा।  बदलते मौसम से अपना बचाव करें।

मीन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोर्ट से जुड़े मामले में आपको जीत मिल सकती है। ऑफिस में  एकाग्रता के साथ हर काम को पूरा कर लेंगे। पार्टनर के साथ बातों-बातों में किसी छोटी सी बात को लेकर बहस हो सकती है।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!