Tarot Card Rashifal (12th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Feb, 2024 06:59 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए भाईयों का सहयोग मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते में प्यार के रंग भरने की कोशिश करेंगे।  

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोग किसी अच्छी योजना पर निवेश कर सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।  

कर्क- आज आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। बहन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि के युवा काम से जुड़ी कोई डील सोच-समझ कर फाइनल करें। जीवनसाथी के साथ प्यारी नोक-झोंक हो सकती है।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के युवा माता-पिता से अपनी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।  

कन्या- आज इस राशि के लोगों को करियर से जुड़े बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के लवमेट के लिए दिन रोमांटिक रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु- आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मजबूती लेकर आने वाला है। घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करके आपको अच्छा महसूस होगा। पिता से आपको कोई मनपसंद चीज मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आएगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी तीसरे की वजह से साथी आप पर शक कर सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर नए व्यापर की शुरुआत कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे।

कुम्भ- आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपकी बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!