Edited By Pooja Saini,Updated: 28 Jun, 2025 06:22 AM

मेष- आज आप भरपूर जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आप भरपूर जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा।
वृषभ- आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला हो सकता है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जो अंत में सकारात्मक परिणाम देगी।
मिथुन- आज आपकी बातों में प्रभाव रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में सफलता मिल सकती है। नौकरी या व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कर्क- आज मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। निजी संबंधों में सावधानी बरतें। कामकाज में अनुशासन जरूरी होगा। परिवार में बुजुर्गों से सलाह लें। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
सिंह- आप आज नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या- आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ बातों में धैर्य रखना आवश्यक होगा। मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है।
तुला- आज आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। काम में संतुलन बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको नई प्रेरणा दे सकती है। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी।
वृश्चिक- आज आप अपने भीतर झांकने की कोशिश करेंगे। कामकाज में गहराई से सोचने की जरूरत होगी। किसी पुराने मित्र से बातचीत आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
धनु- नए अनुभवों की ओर आज आपका झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं। छोटी यात्रा लाभकारी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
मकर- आज कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय है। नौकरी या व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सीनियर आपसे खुश रहेंगे। घर के मामलों में थोड़ा संयम ज़रूरी है।
कुंभ- आज आपकी सोच में नयापन रहेगा, जिससे आपको सराहना मिलेगी। लोग आपकी सलाह को मानेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मीन- आज आप भावुक रह सकते हैं लेकिन इसी भावना से रचनात्मकता भी निकलेगी। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।